जिले के पांच माननीय याने की विधायक वर्ष 2021 में स्वेच्छानुदान खर्च में रतलाम ग्रामीण व आलोट विधायक बराबरी पर है। प्रत्येक विधायक को अपने क्षेत्र में निर्माण कार्य से लेकर अन्य कार्य के लिए सालाना 185लाख रुपए का बजट मिलता है। इसमे जरुरतमंद या बीमार से लेकर पढ़ाई के लिए माननीय अपनी स्वेच्छा से प्राप्त निधि में से अंशदान मदद के लिए करते है। जिले की बात की जाए तो रतलाम शहर में चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण में दिलीप मकवाना, सैलाना में हर्षविजय गेहलोत, जावरा में डॉ. राजेंद्र पांडे व आलोट में मनोज चांवला विधायक है। इन विधायक में सैलाना में गेहलोत व आलोट में चांवला कांगे्रस पार्टी से तो शेष तीन क्रमश: काश्यप, मकवाना व डॉ. पांडे भाजपा से है।