रतलाम।
करमदी के जैन मंदिर के सामने 31 जनवरी की रात को रतलाम के सराफा व्यापारी प्रियेश शर्मा से नौ लाख रुपए की डकैती करने वाले 11 में से तीन आरोपियों अजय, मोहित और कार्तिक को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रविवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। शनिवार को मूंदड़ी से गिरफ्तार किए गए 12वें आरोपी कान्हा उर्फ जितेंद्र पिता भरतलाल जाट 20 को भी पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे भी जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 11 में से आठ आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।