
अचानक गिरा तीन मंजिला मकान, वहीं रहते थे कई स्टूडेंट,अचानक गिरा तीन मंजिला मकान, वहीं रहते थे कई स्टूडेंट,अचानक गिरा तीन मंजिला मकान, वहीं रहते थे कई स्टूडेंट
रतलाम. शहर में रविवार को एक तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया, इस मकान में कई स्टूडेंट रहते थे, यह तो अच्छा हुआ मकान गिरने से पहले ही उसे खाली करवा लिया गया था, अन्यथा बड़ा हादसा होते देर नहीं लगती।
जानकारी के अनुसार थावरिया बाजार में संत मीरा स्कूल के सामने एक निर्माणाधीन मकान की नींव खोदकर कर काम चल रहा था। इसके पास ही खड़ा तीन मंजिला मकान रविवार की शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने के समय उसमें कोई नहीं था और पास में काम कर रहे मजदूर भी अपना काम खत्म कर चुके थे। खास बात यह रही कि जिस समय मकान भरभराकर गिरा उस समय सड़क पर यातायात भी नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो जाता। मकान का लगभग 80-90 फीसदी मलबा सड़क पर ही आ गिरा है।
सुबह ही खाली किया था मकान
वार्ड के पार्षद और सामने ही निवास करने वाले मंगल ने बताया यह मकान दिलीप पाटीदार का है और इसमें स्टूडेंट किराए से रहते थे। पास में दीपक चौरसिया के मकान का निर्णाण शुरू होने के समय इन्हें मकान खाली करने के लिए कह दिया गया था। मकान की नींव कमजोर होने से हादसे की आशंका थी। इन स्टूडेंट से रविवार की सुबह ही तीन मंजिला मकान खाली करवाया था और इसके गिरने के समय इसमें कोई नहीं था। पास में निर्माणाधीन मकान में लगे मजदूर भी शाम को अपना काम खत्म कर चुके थे।
दिन में मिट्टी गिरने लगी थी
जो तीन मंजिला मकान शाम को भरभराकर गिरा उसके पास काम करने वाले मजदूरों के अनुसार दिन में मकान से मिट्टी गिर रही थी। इसलिए इस मकान से दूर ही रहकर काम कर रहे थे। निर्माणाधीन मकान के ठेकेदार ने भी किसी को उसके पास नहीं जाने की सलाह दी थी। मकान गिरने की सूचना मिलने के बाद स्टेशन रोड पुलिस थाने की चीता पार्टी, पुलिस जवान और टीआई किशोर पाटनवाला भी मौके पर पहुंच गए थे।
Published on:
03 Oct 2021 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
