19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम में चलते ट्रक से पानी गिरने की मामूली बात पर ट्रक चालक की हत्या

रतलाम. ट्रक से निकल रहे पानी की बात पर रतलाम में एक ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से जुडे़ सात आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए है। ट्रक से पानी गिरने की मामूली बात पर पीछे आ रहे बाइक चालकों ने बखेड़ाखड़ा कर दिया। ट्रक के आगे निकलकर बाइक से कट पर […]

2 min read
Google source verification
ratlam crime news

ratlam crime news


रतलाम. ट्रक से निकल रहे पानी की बात पर रतलाम में एक ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से जुडे़ सात आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए है।

ट्रक से पानी गिरने की मामूली बात पर पीछे आ रहे बाइक चालकों ने बखेड़ाखड़ा कर दिया। ट्रक के आगे निकलकर बाइक से कट पर कट मारते चले गए। चालक ने विवाद से बचने के लिए ट्रक को होटल पर रोका तो बाइक चालक वहां भी पहुंचे और विवाद करते हुए बाइक चालक युवकों ने ट्रक चालक को इतना पीटा कि मेडिकल कॉलेज ले जाने के आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। मारपीट में बाइक चालक एक युवक भी घायल हुआ है जिसे मेडिकल कॉलेज से रैफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

बिलपांक टीआई अय्यूब खान ने बताया पीडि़त ट्रक चालक उदयसिंह पिता भैरुसिंह तंवर (40) निवासी बडीसादडीचित्तौड़ ने बताया कि उसका छोटा भाई भगवानसिंह भी ट्रक चालक है। उदयसिंह ने महाराष्ट्र शाहदा से पपिता भरकर पुष्कर राजस्थान लेकर जा रहा था। छोटे भाई भगवानसिंह ने सनावद से कपास भरी और भीलवाडा जाना था। दोनों भाई ने फोन पर बात कर लेबड के पास मानपुर में मिले और वहां से अपने-अपने ट्रक को लेकर रात करीब 9.30 बजे सातरुंडा से रतलाम की ओर जाने वाली फोरलेन रोड पर चल रहे थे। पीछे एक बाइक पर तीन युवक आ रहे थे। ये बाइक को बार-बार हमारे ट्रक के आगे पीछे चलाकर कटबाजी करने लगे।

विवाद से बचने होटल पर रुके

उदयसिंह ने बताया कि रात करीबन दस बजे हमने विवाद से बचने के लिए दोनों ट्रक को बिलपांक फंटे के पास संदीप चाय वाले की होटल के सामने वाले फोरलेन पर खड़ा कर चाय पीने चले गए। बाइक सवार तीनों युवक होटल पर आए और गाली गलौज करते हुए कहने लगे कि तुम्हारे ट्रक से निकल रहा पानी हमारी आंख में लग रहा था। तुमने गाड़ी क्यों नहीं रोकी। इसके बाद उन्होंने फोन लगाकर उनके मिलने वालों को बुला लिया। इस पर दो बाइक से चार और लोग आए और एक पहले से वहीं खड़ा था।

सामूहिक रूप से हमला किया

इन्होंने सामूहिक रूप से हमला कर भगवानसिंह को जान से मार डालने की नियत से टामी, लठ व लात आदि से मारपीट की। बीच-बचाव में उदयसिंह को भी चोंटे आई। बाद में हम दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां कुछ देर इलाज के बाद भगवानसिंह की मौत हो गई। दूसरे पक्ष के भरत को भी मारपीट के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से उसे रैफर कर दिया। परिजन उसे गुजरात के निजी अस्पताल ले गए। सभी आठ आरोपियों पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ये हैं गिरफ्तार

हत्याकांड के मामले में रोहित पिता रामेश्वर निनामा (19), रामेेश्वर पिता शोभाराम निनामा (50), जगदीश पिता शोभाराम निनामा (45), कन्हैया पिता रामेश्वर निनामा (21), तुलसीराम पिता दूलजीकतिजा (28),भूरा पिता मडिय़ाभाभर (35) और एक विधिविरुद्ध किशोर हैं। इसमें मुख्य आरोपी भरत पिता बाबूलाल भूरिया (40) घायल हैं और इस समय इलाजरत होने से गिरफ्तारी नहीं हुई है।