रतलाम

फहराई सत्यवीर तेजाजी महाराज की धर्म ध्वजा, अनूठा चल समारोह

रतलाम। शहर में सत्यवीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव अन्तर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नवयुवक मंडल रामगढ़ की ओर से दो दिवसीय जन्मोत्सव मनाया गया। दूसरे दिन भक्तिभाव से समाजजनों ने चल समारोह निकाला, आगे-आगे ऊंट, पीछे धर्म ध्वजाफहराते अश्व सवार शामिल हुए। बग्घी पर तेजाजी की तस्वीर सुशोभित थी, युवाओं के साथ महिलाएं नृत्य कर तेजाजी के जयकारे लगाते चल रहे थे। यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सामाजिक-धार्मिक संस्था संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।

less than 1 minute read
Feb 05, 2023
Dharmakarma news

शहर में निकला अनूठा चल समारोह
चल समारोह में संस्था के महेश राठौर, निलेश राठौर, मनोज परमार, गोविंद माली, दुर्गेश राठौर, मोहन राठौर आदि ने बताया कि तेजाजी के चल समारोह में हाथी, घोड़े, ऊंट, ढोल-तासे और डीजे की धुन पर भजन पर महिलाएं और युवा टोली झूमते नाचते चल रहे थे। चांदनी चौक चौराहे पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट समाज सेवी विनोद राठौर, मदन सोनी, इक्का बैतूल, किशन, वीरपाल सिंह, भरत सेन, शहजाद खा मेव, आन्नद चौहान आदि ने रथ में वीर तेजाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर चल समारोह में शामिल हुए। शनिवार के दिन मंदिर पर रामायण पाठ, सोमवार को हवन, अभिषेक के बाद प्रसादी का आयोजन रखा गया।

जन्मोत्सव पर निकलेगी गुरुजी की झांकी
संत रविदास जन्मोत्सव शहर में 5 फरवरी को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। संत शिरोमणी गुरु रविदास जन्म उत्सव समिति की ओर से रविदास चौक करमदी नाका पर आरती की जाकर चल समारोह गुरुजी की झांकी के साथ शुरू होगा। चल समारोह में बैंड, दो अश्व धर्मध्वजा लिए शामिल होंगे, दो बग्घी रहेगी। 101 महिलाएं सिर पर कलश धारण किए चलेंगी। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दोपहर &.&0 बजे कालिका माता मंदिर के सामने गरबा प्रांगण में समाप्त होगा। यहां वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर नरेंद्रकुमार सुर्यवंशी आदि रहेंगे। समिति अध्यक्ष विक्रम वाघेला ने आग्रह किया है कि रविदास जयंती पर निकलने वाले चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भंडारा प्रसादी का लाभ लें।

Published on:
05 Feb 2023 11:03 am
Also Read
View All

अगली खबर