
VIDEO: patrika Humrah, yoga, swing, song-music, self-defense done
रतलाम. ताजगीभरी सुबह और आम दिनों से ज्यादा सर्द हवाओं के बीच हमराह की मस्ती में उस समय लोग झूमकर खुद को तरोताजा महसूस करने लगे जब एक के बाद एक गतिविधियां होने लगी। कभी योग तो कभी सेल्फ डिफेंस, कभी गीत तो कभी संगीत के साथ विभिन्न खेल ने पत्रिका के हमराह में शामिल होने आए हर एक ने खुद को ताजा महसूस करते हुए जमकर आनंद लिया। गीत-संगीत, योग, शरीर सोष्ठव गुलांटी ने तो जैसे हर एक को बचपन की याद दिला दी। हरिद्वार से योग में डिग्री के बाद मास्टर कोर्स करने वाली कृतिका जोशी ने योग की स्टेप्स करवाई तो सोनम सूर्यवंशी ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
पत्रिका हमराह की शुरुआत एक बार फिर से शहरवासियों के लिए हो गई है। रविवार की सुबह रोटरी गार्डन में बांसुरी की तान और योग की मुद्राओं के साथ हुई तो लोगों ने तरोताजा महसूस करते हुए इसमें बढ़-चढक़र हिस्सेदारी की। गिटार पर दिल्ली के जॉन जुलियन ने तान छेडछ़ाड़ स्ट्रीट सिंगर की याद ताजा की तो हरिद्वार से योगा में डिग्री के बाद मास्टर कोर्स करने वाली कृतिका जोशी और भावना दिवेकर ने सदाबहार गीत गाकर मन मोह लिया। शर्मा म्यूजिक के सूर्यवंश शर्मा के निर्देशन में जयेश उपाध्याय ने बांसुरी सुरीली तान पर सभी को मोहित कर दिया। आचल नागल, जयेश उपाध्या, प्रसन्न दुबे, ध्रुपद शर्मा, सूर्यांश चंदाना, भावना दिवेकर की टीम ने अपनी संगती मंडली से समां बांधा। खेल प्रशिक्षक अनुज शर्मा और मलखंब प्रशिक्षक जितेन्द्र धुलिया ने भी भागीदारी निभाई।
ताजगीभरी सुबह और आम दिनों से ज्यादा सर्द हवाओं के बीच हमराह की मस्ती में उस समय लोग झूमकर खुद को तरोताजा महसूस करने लगे जब एक के बाद एक गतिविधियां होने लगी। कभी योगा तो कभी वार्मअप ने पत्रिका के हमराह में शामिल होने आए हर एक ने खुद को ताजा महसूस करते हुए जमकर आनंद लिया। गीत-संगीत, योगा, मल्लखंब, साइकिलिंग, बच्चों की गुलांटी ने तो जैसे हर एक को बचपन की याद दिला दी।
Published on:
22 Jan 2023 08:34 pm

बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
