रतलाम. शहर में रंगपंचमी पर रतलाम सांस्कृतिक मंच की निकाली जाने वाली गेर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। गेर निकलने से ठीक कुछ घंटे पहले पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने गेर के परम्परागत मार्गों का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस फोर्स के साथ फ्लैगमार्च कर संदेश दिया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार है। यातायात डीएसपी अनिल कुमार राय ने बताया गेर के मार्ग पर आने वाले वाहनों को रोकने के लिए डायवर्ट प्लान तैयार किया है। जो गेर निकलने के दौरान रविवार को प्रभावी रहेगा।
ये है डायवर्ट प्लान
– नाहरपुरा चौराहा, शहीद चौक, हरदेवलाला पिपली से रानी जी के मन्दिर तरफ चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– गैर के गणेश देवरी पंहुचने के दौरान बजाज खाना, चौमुखीपुल व तोपखान से गणेश देवरी की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– गणेश देवरी से न्यू क्लॉथ मार्केट पंहुचने के दौरान डालूमोदी बाजार से गणेश देवरी की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– जमना स्वीट्स से चार पहिया एवं दो पहिया वाहन घांस बाजार चौराहा से प्रतिबंधित रहेंगे।
– कलाईगर मार्ग की ओर से, डालूमोदी बाजार से गेलडा स्वीट्स एवं खैराती वास वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– कसारा बाजार, गणेश देवरी से चौमुखी पुल की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– त्रिपोलिया गेट, बाजना बस स्टैंड से चाँदनीचौक एवं गौशाला रोड व गणेश देवरी से तोपखाना की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– नीम चौक से बजाज खाना एवं आबकारी चौराहे, मोमिनपुरा से हरदेवलाला पीपली की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– आबकारी चोराहे पर आने वाले चार पहीया एवं दो पहीया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बजरंग डेरी ब्राह्मण वास से शहीद चौक, सैलाना बस स्टैंड से शहर सराय एवं लोकेन्द्र टॉकीज से शहर सराय की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– नाहरपुरा तिराहा, श्रीमालीवास से नाहरपुरा चौराहा की ओर, घास बाजार, डालूमोदीबाजार से डालूमोदी बाजार की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।