3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

VIDEO STORY : अपराधियों के घरों पर चला प्रशासन का पंजा

सौहेल की शवयात्रा निकालने के दौरान समाजजनों ने मस्जिद के सामने शव रखकर की कार्रवाई की मांग, कार्रवाई होने से संतुष्ट हुए समाजजन

Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Feb 11, 2023

रतलाम. दीनदयालनगर में बीती रात हुई चाकूबाजी की वारदात में शामिल एक आरोपी के ओसवालनगर के पीछे स्थित मकान पर प्रशासन ने शुक्रवार को जेसीबी चला दी। छप्पर से बने मकान पर कार्रवाई करने के लिए दोपहर में प्रशासन और पुलिस का अमला पहुंचा और कार्रवाई करते हुए पूरा मकान ध्वस्त कर दिया। उधर शिवगढ़ में भी पिछले दिनों हुई चाकूबाजी की वारदात में एक युवक की मौत के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी के शिवगढ़ स्थित मकान पर जेसीबी चला दी। मकान के आगे का हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में तैनात रही पुलिस
रात में हुए विवाद के बाद ऐहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने रात से ही बाजना बस स्टैंड चौराहा सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती कर दी थी। बाजना बस स्टैंड पर ज्यादा सतर्कता बरती गई और यहां गोशाला रोड की तरफ आने वाले मार्ग को वनवे कर दिया गया। गोशाला रोड पर भी पुलिस बल तैनात रहा तो शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस मौजूद रही।

रात में ही गिरफ्तार हो गए आरोपी
पुलिस ने बीती रात वारदात के बाद टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए। रातभर में सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी नाबालिग हैं। इससे इनके नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता है। इनमें से एक आरोपी का मकान तोड़ दिया गया है जबकि तीन अन्य नाबालिग आरोपी किराए के मकानों में रहते हैं जिससे उन पर कार्रवाई नहीं हुई।

समाजजनों ने जताया विरोध
मृतक सोहेल का सुबह मेडिकल कॉलेज में पीएम कराने के बाद दोपहर में शवयात्रा निकली। हाट रोड मस्जिद के सामने नमाज अदा की गई। इसके बाद यहीं पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके पहले ही प्रशासन अपनी तैयारी कर चुका था। मौके पर जाकर एक आरोपी का मकान जेसीबी से ध्वस्त कर दिया तब जाकर अंतिम संस्कार किया।

सारे आरोपी गिरफ्तार
सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सभी नाबालिग हैं। जन्मदिन मनाने को लेकर तात्कालीक रूप से हुए विवाद के बाद यह चाकूबाजी की घटना हुई है। कुछ लोग सोश्यल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। ऐसे लोगों की निगरानी की जा रही है। इन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सत्यता परखे बिना सोश्यल मीडिया पर किसी तरह की पोस्ट कोई भी नहीं करें।
अभिषेक तिवारी, पुलिस अधीक्षक, रतलाम