
रतलाम. मध्य प्रदेश के रमणीक पर्यटन स्थल कालापानी-पातालकुंड के नजारे अब आप यूरोप की तरह ट्रेन के डिब्बे से ही देख सकेंगे। रेल मंडल रतलाम ने नवाचार करते हुए विस्टाडोम स्तर के यात्री डिब्बे बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इन कोच के तल को छोड़कर शेष सभी जगह से कांच लगे इन डिब्बों में से एक डिब्बा बनकर पूरा हो गया है, जबकि दूसरे डिब्बे को बनाने का काम चल रहा है।
इन सब के बीच रेलवे ने कालापानी पातालकुंड के बीच स्टीम इंजन से ट्रेन को चलाने की योजना को रद्द कर दिया है। यह जो कोच विस्टाडोम श्रेणी के तैयार किए जा रहे है, इनको हेरिटेज ट्रेन में जोड़ा जाएगा। जिससे पर्यटक प्रकृति यात्रा के दौरान अधिक लुफ्त ले सके।
रेल मंडल में हेरिटेज ट्रेन के लिए दो विस्टाडोम कोच बनाने की योजना है, जिसमें एक कोच का कार्य का कार्य पूर्ण हो गया है। दूसरे कोच का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे ने फरवरी के अंत में विस्टाडोम स्तर के डिब्बे बनाने के लिए लक्ष्य लिया था, लेकिन कोरोना काल के बाद एक ही डिब्बा इस समय पूरा हो पाया है। रेलवे अप्रैल माह से हेरिटेज ट्रेन को चलाने की योजना पर काम कर रही है। हेरिटेज ट्रेन के दोनों डिब्बों में 2019 में बदलाव किया गया था। तब इस ट्रेन के डिब्बों के अंदर सुंदरता बढ़ाने के लिये प्राकृतिक दृश्य बनाए गए।
यह है विस्टाडोम डिब्बों की विशेषता
* नए विस्टाडोम में शीशे की छत, शीशे की खिड़कियां रहेगी।
* इस कोच में यात्रियों की सुविधा के लिए वाई-फाई-आधारित यात्री सूचना प्रणाली दी गई है।
* ऑँवजर्वेशन लाउंज में बड़ी खिड़की बनाई गई है।
* सुरक्षा के लिहाज से खिड़कियों को ग्लास शीट से लेमिनेट किया गया है।
* विस्टाडोम कोच में एयर-स्प्रिंग सस्पेंशन की भी सुविधा है।
* सभी सीटों के नीचे मोबाइल को चार्ज करने के लिए प्वाइंट दिए गए हैं।
* डिजिटल डिस्प्ले और स्पीकर हैं, जिसकी मदद से यात्री अपने मन मुताबिक गानों का लुफ्त उटा सकेंगे।
जल्दी मिलेगा लाभ
रतलाम रेल मंडल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने बताया कि रेल मंडल में हेरिटेज ट्रेन के लिए विस्टाडोम डिब्बे तैयार हो रहे है। जल्दी ही इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। एक डिब्बा पूरी रह से तैयार हो गया है, जबकिदूसरे डिब्बे को पूरा करने का कार्य अंतिम चरण में है।
Published on:
04 Mar 2021 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
