26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

Watch video : कांग्रेस ने यज्ञ में आहुतियां देकर कहा भ्रष्ट है भाजपा सरकार

शहर कांग्रेस ने किया महाकाल लोक की घटना का विरोध, कहा भ्रष्टाचार हुआ निर्माण में

Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Jun 02, 2023

रतलाम. उज्जैन स्थित महाकाल लोक में सप्तऋषि की 6 मूर्तियों के गिरकर खंडित होने और फिर से लाल पत्थर से बने नंदी द्वार के ऊपर बना हुआ कलश नीचे गिर जाने की घटना को लेकर कांग्रेस ने सद्बुद्धि यज्ञ कर आहुतियां दी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने महादेव को ज्ञाप सौंपा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि महाकाल लोक की घटना धर्म के नाम पर कलंक है और इससे पूरे विश्व में, देश की छवि के साथ ही आम जनता की आस्था को भी ठेस पहुंची है। कॉलेज रोड पर अमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में धरना एवं भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए यह यज्ञ का आयोजन किया गया। मात्र 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में ही मूर्तियों का गिरना और खंडित होना आश्चर्यजनक है जो कि बड़े भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर रहे हैं।

धरना प्रदर्शन को पूर्व महापौर पारस सकलेचा, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, मयंक जाट, शैलेंद्र सिंह अठाना, यास्मिन शैरानी, सतीश पुरोहित, कुसुम चाहर, रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय, वीरेंद्र प्रताप सिंह और जोएब आरिफ ने संबोधित किया। संचालन एवं ज्ञापन का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया।