26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

देखें Exclusive वीडियो : कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, #Ratlam BJP में बवाल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के साथ ही मध्यप्रदेश के रतलाम की भाजपा में बड़ा बवाल हो गया है। यहां पर कई बड़े नेताओं ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी में संगठन से अपना त्यागपत्र दे दिया है।

Google source verification

रतलाम. शहर में डॉ. भीमराव आंबेडकर मंडल में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने त्यागपत्र दे दिया है। त्यागपत्र के बाद भाजपा में हड़कंप है, हालांकि पार्टी के स्थानीय शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि घर की बात है व आपस में बैठकर मामले का समाधान कर लिया जाएगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के साथ ही मध्यप्रदेश के रतलाम की भाजपा में बड़ा बवाल हो गया है। यहां पर कई बड़े नेताओं ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी में संगठन से अपना त्यागपत्र दे दिया है।

भाजपा कार्यकर्ता सुनील जोशी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के राजेंद्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ललीत शर्मा, बूथ नंबर 6 के बीएलओ नागेश राठौर, पिछड़ा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश राठौर, बूथ नंबर 4 महामंत्री वार्ड नंबर एक के आकाश खरे ने अपना त्यागपत्र भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को भेज दिया है। त्यागपत्र देने का कारण पार्टी में उपेक्षा को बताया है, जबकि जिलाध्यक्ष लुनेरा का कहना है कि घर का मामला है, सभी से बात कर हल कर लिया जाएगा।