4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें video : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरह MP में यहां चली JCB

देश में गलत काम करने वालों की दुकान हो या मकान, उन पर JCB चलाने की शुरूआत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने की थी। इसको MP में भी लागू किया। मंगलवार को बड़ी संख्या में अधिकारी पहुंचे व मांसाहार की बिक्री अवैध तरीके से करने वालों के यहां ताबड़तोड़ JCB चलाई।

2 min read
Google source verification
Watch video: JCB runs here in MP like Yogi government of Uttar Pradesh

Watch video: JCB runs here in MP like Yogi government of Uttar Pradesh

नीमच। शहर में प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दल ने नगर पालिका के साथ मिलकर कनावटी में खेल मैदान पर किए गए अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की। लंबे समय से कलेक्टर दिनेश जैन को शिकायत मिल रही थी कि सर्वे क्रमांक 264 जो कि 338 आरी भूमि है इस पर बदमाशों ने लंबे समय से अतिक्रमण किया हुआ है। इस मामले में पहले सभी को अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। इसके बाद भी जब बदमाश लोग नहीं माने तो मंगलवा को प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका का दल JCB लेकर पहुंचा व एक - एक कर सभी अवैध दुकानों को योगी सरकार के तरीके से नेस्तनाबूत कर दिया।

कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया यह भूमि खेल मैदान के लिए आवंटित है। कुछ लोगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर बड़ी संख्या में दुकान बनाई हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पहले अतिक्रमण करने वालों को 7 दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। कुछ लोगों का कहना था, उनके पास इस भूमि से जुडे़ दस्तावेज है। जब भूमि के संबंध में दस्तावेज भी मंगवाए तो कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाया। इतना ही नहीं, दिए गए समय बीत के जाने पर भी उक्त अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद प्रशासन की टीम मंगलवार को पुलिस के साथ पहुंची अतिक्रमण को सख्ती से हटाया।

इनका का हटाया अतिक्रमण

कलेक्टर जैन ने बताया इस दौरान 16 लोगों के अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार संजय मालवीय, नीमच केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा सहित अन्य अधिकारी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कुछ अतिक्रमण करने वाले JCB देखकर अपने हाथों से ही अतिक्रमण हटाने लगे, जबकि अन्य के अतिक्रमण को प्रशासन ने JCB की मदद से हटाया। तहसीलदार संजय मालवीय के अनुसार खेल मैदान के लिए आवंटित भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी। पुलिस की मौजूदगी में JCB की सहायता से अतिक्रमण हटाया है।

Story Loader