
Breaking Dalit groom stopped from taking out procession on a mare
रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम में कांग्रेस के एक वार्ड पार्षद के आयोजन में पथराव हुआ है। इसके बाद एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना शहर के मोतीनगर की बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोतीनगर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को केले से तोलने का आयोजन चल रहा था। इस दौरान एक महिला ने इस बात पर आक्रोश व्यक्क्त किया की उसके घर के बाहर केले के छिलके नहीं डाले जाए। देर तक महिला अपना आक्रोश व्यक्त करती रही। इसी बीच महिला के घर की छत से अचानक पथराव होने लगा। बताया जा रहा है कि पथराव से कुछ कार्यकर्ताओं का चोट आई है।
पुलिस तक पहुंचा मामला
मामला डीडी नगर पुलिस थाने पहुंच गया। बाद में सभी पक्ष को सुनने के बाद थाना पुलिस ने विजया नाम की एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पथराव की घटना से एक बच्चा भी घायल हो गया है। पूरे मामले में थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से पुलिस प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, दूसरे पक्ष की तरफ से कोई आएगा तो उसकी भी सुनवाई की जाएगी।
विवाद एक बच्चा घायल
शहर के मोती नगर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व विधायक मोतीलाल दवे के पुत्र संजय दवे गुरुवार की रात चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान केले के छिलके फेंकने को लेकर एक महिला से विवाद हो गया। महिला ने आपत्ति दर्ज कराई तो मामला बढ़ गया। इस पर जनसंपर्क कर रहे लोगों पर महिला ने पथराव कर दिया। पथराव में एक बच्चे को चोट आई है। मामला डीडी नगर पुलिस थाने पहुंचा। घायल बच्चे की तरफ से पुलिस में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। डीडी नगर थाने के टीआई दिलीप राजोरिया ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से एफआईआर की जा रही है। दूसरे पक्ष की तरफ से भी कोई आता है तो उसकी भी बात सुनी जाएगी और प्रकरण किया जाएगा।
Published on:
08 Jul 2022 12:38 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
