23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

VIDEO STORY मदिरा प्रदेश के बयान पर बवाल, पूर्व सीएम कमलनाथ का पुतला फूंका

भारतीय जनता पार्टी ने जताया विरोध, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा सहित महापौर हुए शामिल

Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Feb 23, 2023

रतलाम. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के प्रदेश को मदिरा प्रदेश वाले बयान पर बवाल मच गया है। भाजपा ने इसका कड़ा विरोध करते हुए शहर के धान मंडी चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री नाथ का पुतला फूंकते हुए उनके बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे प्रदेश की जनता का अपमान करार देते हुए निंदा की। इस दौरान शहर विधायक चेतन्य कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा और महापौर प्रह्लाद पटेल शामिल हुए।

आज कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो बयान दिया है, वह मध्य प्रदेश की जनता का अपमान है। यह मध्य प्रदेश को बदनाम करने की साजिश के तहत दिया गया बयान है। प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहना एक पूर्व मुख्यमंत्री के मुंह से कभी भी शोभा नही देता है। उन्होंने जब कोरोना का काल चल रहा था उस समय में फिल्म फेस्टिवल की चिंता करी हीरोइनों के साथ में चर्चा करने में मस्त रहे। उन्होनें कोरोना के समय में प्रदेश की चिंता नहीं की और अब प्रदेश को मदिरा प्रदेश की उपाधि देकर अपमान कर रहे हैं।