
Diwali 2024 Date : देश भर में इस समय दीपावली मनाने की डेट को लेकर विद्वानों में बहस छिड़ी हुई है। कोई 31 अक्टूबर तो कुछ 1 नवंबर की तिथि को दीपावली का त्योहार मनाने के लिए शुभ बता रहे है। इसको लेकर प्रदेशभर में विद्वानों की कई सभाएं हो रही हैं। रतलाम में भी धर्म गुरुओं ने एक सभा में चर्चा के बाद फैसला लेते हुए शुभ दिन बता दिया है कि किस दिन दिवाली मनाई जाएगी?
रतलाम में विद्वानों की बैठक बुलाई गई, जिसमे ब्राह्मणों समेत कई ज्योतिषाचार्य सम्मिलित हुए। काफी चर्चा के बाद सबकी सहमति से 1 नवंबर का दिन दीपावली(Diwali 2024 Date) मानाने के लिए सही बताया गया। बता दें कि विद्वानों की सभा में निर्णय लिया गया कि 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 को धन्वंतरि जयंती, 31 को रूप चतुर्दशी, 1 नवंबर को दीपावली, 2 को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा।
इस बैठक में सिद्ध विजय पंचांग के निर्माणकर्ता डॉ. विष्णु कुमार शास्त्री मौजूद थे। इनके नेतृत्व में ही सभा का आयोजन किया गया था। इनके आलावा इस दौरान ज्योतिषाचार्य स्वामी बजरंग गिरी महाराज, ज्योतिष रमेश पंड्या, ज्योतिष भागीरथ जोशी, पंडित अशोक कुमार वशिष्ठ, पंडित जीवन पाठक, पंडित ओमप्रकाश शर्मा, पंडित चेतन शर्मा, पंडित मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
बैठक के नेतृत्वकर्ता डॉ. विष्णु कुमार शास्त्री के अनुसार, शास्त्रों में बताया गया है कि यदि दो दिन अमावस्या प्रदोष काम में है तो माता लक्ष्मी की पूजा दूसरे दिन के प्रदोष काल में करनी चाहिए। 31 अक्टूबर को दोपहर 3:52 बजे कार्तिक अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन यानि की 1 नवंबर को सूर्यास्त के बाद 6:17 बजे तक रहेगी। इसी कारण 1 नवंबर(Diwali 2024 Date) को दीपावली मनाना शुभ है।
Updated on:
16 Oct 2024, 10:13 AM IST
Published on:
16 Oct 2024, 10:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.