25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या

सुंदरवन कॉलोनी में रात 9:00 से 9:30 के बीच हुई वारदात

2 min read
Google source verification
ratlam_murder.jpg

रतलाम. औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के सुमंगलम गार्डन के सामने स्थित सुंदरवन कॉलोनी में एक अधेड़ महिला की रात को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और जवान के साथ चीता फोर्स भी मौके पर पहुंच गए। एफएसएल अधिकारी ने भी मौके का मुआयना किया। महिला के शरीर पर 8 से ज्यादा घाव चाकू के मिले हैं।

पुलिस के अनुसार महिला रामू बाई पति हरी शंकर जोशी सुंदरवन कॉलोनी में अकेली रहती थी। वह रसोई बनाने का काम करती थी। आसपास के लोगों का कहना है कि गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे महिला रामू बाई ने दूध विक्रेता से दूध लिया था। इसके बाद वह घर में ही थी। इसके बाद करीब 9:15 बजे उनके मकान का आधा दरवाजा खुला था और जोर से खटपट की आवाज आने से आसपास के लोग का ध्यान उस तरफ गया। लोग वहां पहुंचते तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे। किसी पड़ोसी ने घर के अंदर झांककर देखा तो महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी। क्षेत्रवासियों ने 100 डायल को सूचना दी और फिर उनकी लड़की क्षेत्र में रहते हैं उसे सूचना दी।

कुछ समय पहले हो चुकी है पति की मृत्यु
महिला की लड़की के ससुर सत्यनारायण जोशी ने बताया कि मृतक महिला के पति हरी शंकर जोशी का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। उनकी दो लड़कियां है और दोनों की शादी हो चुकी है। एक लड़की का ससुराल इसी क्षेत्र में है जबकि दूसरी नागपुर शहर में पति के साथ रहती है। पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश पुरोहित ने बताया कि महिला लोगों के घरों में रसोई का काम करती थी। नवरात्रि के दौरान वह एक परिवार के यहां काम कर रही थी और गुरुवार को काटजू नगर में किसी के यहां खाना बनाने गई थी। वहां से लौटने के बाद उसने एक दूध विक्रेता से रात करीब 8:30 बजे दूध लिया था।

पुलिस ने की जांच शुरू
सुंदरवन कॉलोनी में अधेड़ महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद औद्योगिक क्षेत्र के नीरज सारवान, माणक चौक टीआई अयूब खान, सीएसपी हेमंत चौहान, पुलिस बल और चीता फोर्स मौके पर पहुंच चुकी थी। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने भी मौके का बारीकी से मुआयना किया। महिला के शरीर पर 8 से 10 घाव चाकू के पाए गए हैं। करीब 11:30 बजे शव वाहन को बुलाया गया और शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया।