11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व आदिवासी दिवस: शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर मंथन

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1102

रानीसिंह. विश्व आदिवासी दिवस पर क्षेत्र के आदिवासी समाजजनों ने जागरूकता एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम किया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन और युवा शामिल हुए। युवाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने आदिवासी समाज के वर्तमान व भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वासों और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता लाने तथा उन्हें दूर करने के लिए एकजुट होकर सकारात्मक प्रयास करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षित, स्वस्थ, आत्मनिर्भर और जागरूक समाज का निर्माण करना तथा युवाओं को समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर समाज की सहभागिता व एकजुटता दिखी। सभी ने समाज की प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुधार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता बहादुर सिंह देवदा, दिलीप गरवाल, जिनेंद्र मुनिया, जितेंद्र गरवाल, सरपंच सुनीता अम्बाराम गरवाल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि हीरालाल गामड़, मिश्रीमल मालीवाड़, नरेंद्र मालीवाड़, मोहन मालीवाड़ सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व समाजजन मौजूद रहे।