
रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर बड़ा बदलाव किया गया है। भाजयुमो के वर्तमान जिलाध्यक्ष बलवंत भाटी के स्थान पर इसी ईकाई के पूर्व जिला महामंत्री रहे सोनू यादव को कमान सौंप दी गई है। मंडल से लेकर कई सामाजिक संगठनों में पदाधिकारी यादव को पार्टी के बड़े नेताओं का समर्थक माना जाता है। वे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्षद अशोक यादव के भतीजे है तथा पार्टी के लिए सोशल मीडिया की कमान भी संभालते है। यादव की नियुक्ति के साथ ही भाजपा की जिला कार्यकारिणी की कवायद तेज हो गई है।
प्रदेश भाजपा हाईकमान ने भाजयुमो के नए जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषणसिंह से जारी सूची में रतलाम के लिए सोनू यादव का नाम घोषित किया गया है। भाजपा के स्थानीय मंडल के पूर्व अध्यक्ष और भाजयुमो में ही जिला महामंत्री का दायित्व संभाल चुके यादव को जिले की युवा मोर्चा टीम की कमान सौंपी गई है। वर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष बलवंत भाटी का कार्यकाल समाप्त हो गया है और पार्टी में नए चेहरे के आने के कयास लगाए जा रहे थे। उसी अनुरूप शनिवार की देरशाम को पार्टी ने रतलाम में नया बदलाव करते हुए यादव को दायित्व सौंप दिया।
कई सामाजिक संस्थाओं में दायित्वान यादव
भाजयुमो में जिला महामंत्री रहे यादव वर्तमान में यादव अहिर समाज, एक पहल संस्था, माधव सेवा समिति सहित स्थानीय संस्थाओं में सक्रिय पदाधिकारी है। वे पार्टी के लिए सोशल मीडिया पर भी भागीदारी कर रहे है। नगर निगम के पार्षद अशोक यादव के भतीजे सोनू यादव ने शनिवार की रात को पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर जाकर चर्चा की। वहीं, नहारपुरा रोड पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर यादव का स्वागत भी किया।
संगठन की सक्रियता प्राथमिकता
विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से शिक्षा हासिल करने वाले यादव ने नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं से खुलकर बात की। चर्चा में बताया कि युवा मोर्चा को सक्रिय करना एवं पार्टी की मजबूती मेंं युवाओं को साथ लाना उनकी प्राथमिकता है। भाजपा के बड़े नेताओं से मार्गदर्शन लेकर वे पार्टी में युवाओं की सक्रिय सदस्यता एवं भागीदारी को बढ़ाएंगे।
अब नई भाजपा कार्यकारिणी का इंतजार
भाजयुमो जिलाध्यक्ष के ऐलान के साथ ही भाजपा की नई जिला टीम का इंतजार तेज हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने हाल ही में संगठन महामंत्री प्रदीप जोशी को संभावित नामों की सूची सौंपी है। इस सूची पर पार्टी हाईकमान से चर्चा जारी है। संभवत: अगले एक से दो दिनों के बाद पार्टी जिले की नई टीम की घोषणा करेगी।
Published on:
03 Sept 2017 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
