14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम रेलवे स्टेशन पर यूथ पाठशाला ने किया सौदर्यीकरण का कार्य

रतलाम रेलवे स्टेशन पर यूथ पाठशाला ने किया सौदर्यीकरण का कार्य

2 min read
Google source verification
youth pathshala

Youth pathshala at Ratlam Railway Station did the task of beautificati

रतलाम। शहर की प्रसिद्ध मां कालिका मंदिर में विराजीत मां अब रेलवे स्टेशन पर भक्तों को प्रतिदिन मंदिर के शिखर के दर्शन दिया करेगी। इतना ही नहीं, मंदिर के करीब बना हुआ अष्टकुंड तालाब भी भक्तों को स्वच्छ जल के साथ दिखेगा। ये अजूबा कर दिखाया है रेलवे के लिए देशभर में स्थानीय चित्रकारी कर रहे यूथ पाठशाला संगठन ने। इस चित्रकारी की पश्चिम रेलवे से लेकर रेलमंत्री पीयूष गोयल तक ने सोशल मीडिया पर तारीफ की है।

मार्च माह में होली के बाद से रेलवे स्टेशन पर स्थानीय लोक संस्कृति व परंपरा को उकेरने वाले संगठन यूथ पाठशाला वर्ष 2014-15 से रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतिक्षालय आदि को सुंदर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसकी शुरुआत पूर्वी भारत से हुई व रतलाम मंडल में ये नीमच, मंदसौर के बाद अब रतलाम में काम हुआ है। संगठन के अनुसार अब वे उज्जैन व इंदौर में लोककला को उकेरेंगे।

हर कोई कर रहा तारीफ

प्लेटफॉर्म नंबर 4 से 5 से लेकर 7 तक जाने वाले एफओबी हो या यात्री प्रतिक्षालय, जेा चित्रकारी की गई है, उसकी तारीफ न सिर्फ यहां विभिन्न ट्रेन से आने वाले यात्री कर रहे है, बल्कि देश के रेल मंत्री पीयूष गोयल से लेकर पश्चिम रेलवे तक ने सोशल मीडिया पर की है। असल में इन चित्रकारी में शहर की मां कालिका का मंदिर तो है ही साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा २ अक्टूबर को शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को भी जोड़ा गया है। इतना ही नहीं देश व विदेश में प्रसिद्ध रतलाम की नमकीन सेव तक को चित्रकारी में लिया गया है। हैरान हो रहे यात्रीवे यात्री जो फरवरी माह के बाद अब रेलवे स्टेशन जा रहे हैं, वे यहां के बदले हुए स्वरुप को देखकर दंग रह जा रहे है। असल में प्लेटफॉर्म में प्रवेश के द्वार को ही इतना सुंदर किया गया है कि यात्री अपनी ट्रेन को भूलकर अलपक द्वार पर की गई चित्रकारी को देखता रहता है। इसके बाद जब प्लेटफॉर्म में प्रवेश करता हैं तो वहां पर 350 वर्ष पूराने कालिका मंदिर का स्वरुप देखकर दंग रह जा रहा है। थोड़ा आगे चलता है तो एफओबी से लेकर यात्री प्रतिक्षालय में की गई चित्रकारी यात्री को प्लेटफॉर्म पर ही ठहरने का मन बना देती है।

स्वच्छता में सहयोग दे यात्री

निश्चित रुप से यूथ पाठशाला ने काफी बेहतर काम किया है। ये कार्य मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी होगा। यात्रियों से अपील है कि वे स्वच्छता में सहयोग दे। जरुरत होने पर 133 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें।

- आरएन सुनकर, मंडल रेल प्रबंधक, रतलाम रेल मंडल