
Education: भारतीय बाजारों में वित्त निवेश को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी
नीमच. जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में नए शिक्षा सत्र से पर्यटन क्लब बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य कक्षा 7वीं से 12वीं के बच्चों में राष्ट्रीय व सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। क्लब के अंतर्गत बच्चों को स्थानीय पर्यटन स्थल की सैर करवाकर इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इस जानकारी के बाद बच्चों के ज्ञान की प्रतियोगिता होगी, जिसमे विजेताओं को पुरस्कार मिलेंगे। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र से जारी आदेश जिला शिक्षा केंद्र को मिल गए है।
वर्ष 2022 में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत युवा पर्यटन क्लब की स्थापना की थी। तब बताया था कि भारत के युवाओं की संख्या विश्व के युवाओं की संख्या में पांचवां अहम स्थान रखती है। इसको देखते हुए ही बच्चों में स्थानीय प्राचीन स्मारक, सांस्कृतिक और पर्यटक स्थल के प्रति रुचि जगाने और इन स्थानों से परिचित करवाए जाने के उद्देश्य से सभी स्कूलों में पर्यटन क्लब बनाने की बात की गई। इससे छात्र- छात्राएं अपने इतिहास और विरासत को समझ सकेंगे। जिले के स्कूल शिक्षा विभाग ने अब इसकी तैयारी शुरू कर दी। शिक्षा विभाग को हर स्कूल के अनुसार रिपोर्ट राज्य शिक्षा केंद्र को दिसंबर माह में ही देना होगी।
समन्वयक की भूमिका ये निभाएंगे
इन क्लब के तहत छात्र-छात्राओं को शहर के किलेश्वर महादेव मंदिर, सुखानंद धाम, भादवामाता, सांवरियाजी सहित अन्य प्राचीन, ऐतिहासिक धरोहरों के स्थानों पर ले जाया जाएगा। पर्यटन स्थलों के दौरे के साथ-साथ ड्राइंग, पेटिंग, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन सहित पर्यटन थीम पर आधारित गतिविधियां और प्रतियोगिता भी होगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के बच्चों के बीच वाद-विवाद की प्रतियोगिता होगी। कक्षा12वीं के छात्र समन्वयक की भूमिका निभाएंगे।
जल्द पूरी होगी प्रक्रिया
युवा पर्यटन क्लब के गठन को लेकर निर्देश दे दिए है। इससे विद्यार्थियों के बीच पर्यटन स्थलों के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। वे अपने इतिहास व धरोहर को जान सकेेंगे। स्कूलों में इनके गठन के बारे में कह दिया है।
- सीके शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, नीमच
Updated on:
30 Nov 2023 08:16 pm
Published on:
30 Nov 2023 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
