2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीरव मोदी आैर मेहुल चौकसी के बंगलों पर चलेगा बुल्डोजर, महाराष्ट्र सरकार करने जा रही है बड़ी कार्रवार्इ

महाराष्ट्र सरकार की आेर से प्रदेश के अवैध बंगलों पर कार्रवार्इ शुरू कर दी है। इस बार सरकार ने अलीबाग से यह कार्रवार्इ शुरू करने जा रही है। जहां पर नीरव मोदी आैर मेहुल चौकसी समेत 272 अवैध बंगलों पर बुल्डोजर चलाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Nirav modi

नीरव मोदी आैर मेहुल चौकसी के बंगलों पर चलेगा बुल्डोजर, महाराष्ट्र सरकार बरने जा रही है बड़ी कार्रवार्इ

नर्इ दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार की आेर से प्रदेश के अवैध बंगलों पर कार्रवार्इ शुरू कर दी है। इस बार सरकार ने अलीबाग से यह कार्रवार्इ शुरू करने जा रही है। जहां पर 272 अवैध बंगलों पर बुल्डोजर चलाया जाएगा। खास बात तो ये है कि इन बंगलों में भगौड़े नीरव मोदी आैर मामा मेलुल चौकसी के भी बंगले शामिल हैं। सरकार की आेर यह फैसला बैठक के बाद लिया गया है। आइए अपको भी बताते हैं कि इस बैठक में आैर क्या-क्या फैसले लिए गए हैं।

अलीबाग में इन इलाकों के गिराए जाएंगे बंगले
महाराष्ट्र के अलीबाग में अवैध बंगलों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरकार ने एक बैठक के बाद यह फैसला लेते हुए अलीबाग इलाके में ऐसे तकरीबन 121 आैर मुरुड इलाके 151 बंगलों को गिराने का फैसला लिया है। इन बंगलों में ज्यादातर कारोबारियों के हैं। सरकार इन सभी बंगलों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इन बंगलों में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के बंगले भी शामिल हैं।

यहां है मेहुल आैर नीरव के बंगले
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरव मोदी का बंगला किहिम गांव में है, जबकि मेहुल चोकसी का बंगला रायगढ़ जिले के अवस गांव में है। अधिकारियों की मानें तो नीरव मोदी का बंगला इसलिए ध्वस्त किया जा रहा है क्योंकि वह कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) के मानदंडों का उल्लंघन कर रहा था। अन्य अवैध बंगलों पर कार्रवार्इ के बारे में अधिाकारियों ने बताया कि इसके लिए जिला अदालतों या हार्इ कोर्ट द्वारा आदेश दिए गए हैं। सभी मामलों को एनजीटी को सौंप दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस एक महीने में दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। अगले 2-3 महीनों में एनजीटी के सभी मामलों को मंजूरी मिलने की संभावना है।

इन खबरों को भी पढ़ें
देश को मिला र्इद का तोहफा, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

अंबानी फैमिली ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए यूपी आैर महाराष्ट्र सरकार से ज्यादा भेजी राशि

कांग्रेस के इस नेता का हुआ निधन, महज 10 सालों में बनार्इ थी 16 गुना से ज्यादा संपत्ति

र्इद के दिन कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अंबानी की आेर से दिया गया नोटिस

Story Loader