26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Regional Market / Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल सस्ता, पेट्रोल-डीजल महंगा

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल सस्ता, पेट्रोल-डीजल महंगा

क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल से नीचे आने लगी है। अगस्‍त-स‍ितंबर के महीने में र‍िकॉर्ड ग‍िरावट के बाद भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई से आम लोगों को राहत नहीं दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 17 Nov 2022, 8:22 AM IST

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल सस्ता, पेट्रोल-डीजल महंगा

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल सस्ता, पेट्रोल-डीजल महंगा

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल से नीचे आने लगी है। अगस्‍त-स‍ितंबर के महीने में र‍िकॉर्ड ग‍िरावट के बाद भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई से आम लोगों को राहत नहीं दी। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। यह लगातार पांचवां महीना जब पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि तेल कंपनियों ने एक नवंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115.50 रुपए की कटौती कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : आधी रात बाद भूकंप, कई लोगों की मौत, जयपुर में भी धरती धूजी, घरों से बाहर दौड़े लोग

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थीए वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।


यह भी पढ़ें : खाद्य तेलों के नहीं घट रहे दाम, दिवाली के बाद सावों की जोरदार मांग

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए व डीजल के दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।