15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप भी नहीं जानते होंगे वाइफ और गर्लफ्रेंड के बीच ये 4 अंतर

अगर आप किसी लड़के से सवाल करें कि उसे बीबी या गर्लफ्रेंड में क्या चाहिए, तो 99 फीसदी लड़के गर्लफ्रेंड को ही चूज करेंगे

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Apr 27, 2016

romance

romance

अगर आप किसी लड़के से सवाल करें कि उसे बीबी या गर्लफ्रेंड में क्या चाहिए, तो 99 फीसदी लड़के गर्लफ्रेंड को ही चूज करेंगे। सिर्फ एक फीसदी लोग ही अपने लिए वाइफ को पसंद करेंगे। देखने में यह सवाल भले ही छोटा और मजाकिया लगे लेकिन इसके पीछे भी कुछ खास वजहें हैं, आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे में...

पसंद है आजादी
शादी के बाद लड़कों की लाइफ पूरी तरह से वाइफ तथा घरवालों तक सिमट जाती है जबकि गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा नहीं होती। दोनों के बीच रिश्ता होता है लेकिन इस रिश्ते में दोनों को अपनी पर्सनल लाइफ जीने के लिए पर्याप्त स्पेस होता है जो वाइफ के साथ नहीं मिल सकता।

गर्लफ्रेंड जेब पर नजर नहीं रखती
यह एक कॉमन मजाक नहीं बल्कि काफी हद तक सही है कि वाइफ की नजर हमेशा जेब पर होती है, हालांकि ऐसा घरेलू जरूरतों के चलते होता है। लेकिन लड़कों को ऐसी पाबंदियां पसंद नहीं आती। गर्लफ्रेंड के साथ उन्हें थोड़ा बहुत खर्चा करना होता है लेकिन वाइफ की तरह पूरी तनख्वाह उन्हें नहीं सौंपनी होती।

गर्लफ्रेंड खुद की पसंद-नापसंद नहीं थोपती
दुनिया की हर वाइफ चाहती है कि उसका पति उसकी पसंद-नापसंद को पहनें, चलें, उन्हीं के हिसाब से रहें जबकि गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा नहीं होता। वो आप जैसे हैं, वैसे ही स्वीकार करती है, आपकी च्वॉइस का सम्मान करती है। शायद इसीलिए भी लड़के वाइफ के बजाय गर्लफ्रेंड को ज्यादा पसंद करते हैं।

आपसी सामंजस्य नहीं होने पर गर्लफ्रेंड से रिश्ता तोड़ सकते हैं, वाइफ से नहीं
इंडियन कल्चर में वाइफ से मनमुटाव हो जाए या दोनों के बीच आपसी सामंजस्य नहीं होने पर कई बार बात पुलिस तथा कोर्ट तक पहुंच जाती है। इसके अलावा समाज, सोसायटी, परिवार आदि को भी संभालना होता है। लेकिन गर्लफ्रेंड के साथ सामंजस्य नहीं बैठने पर दोनों बिना किसी शिकवा-शिकायत के अपने-अपने रास्ते पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

image