4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी करने के ये 5 मजेदार फायदे नहीं जानते होंगे आप

जानकारों का कहना है कि शादी एक इंसान को वो सब कुछ देती है जो दुनिया की कोई दूसरी चीज नहीं दे सकती

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Apr 19, 2016

romantic couple lifestyle

romantic couple lifestyle

कहा जाता है कि शादी वो लड्डू है जिसे खाने पर भी पछताना पड़ता है और नहीं खाने पर भी पछताना पड़ता है। मगर फिर भी जानकारों का कहना है कि शादी एक इंसान को वो सब कुछ देती है जो दुनिया की कोई दूसरी चीज नहीं दे सकती। आइए जानते हैं शादीशुदा होने के ऐसे ही 5 फायदे....

(1) लोग विश्वास करने लगते हैं
पता नहीं क्यों, लेकिन समाज में कुंवारे लोगों के बजाय शादीशुदा लोगों को भरोसेमंद माना जाता है। कुंवारी लड़कियां भी मैरिड लड़कों पर विश्वास करती हैं।

(2) ज्यादा पैसा कमाने लगते हैं
शादी के बाद आदमी जिम्मेदार हो जाता है। वो ज्यादा पैसा कमाने के लिए मेहनत करने लगता है, ज्यादा पैसा बचाने लगता है।

(3) इमोशनल सपोर्ट मिलता है

शादी के बाद दोनों पति-पत्नी एक दूसरे को सच्चे मन से प्यार करने लगते हैं। ऐसे में जब कभी दोनों में से किसी को भी इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है तो दूसरा अनकंडीशनल सपोर्ट देता है।

(4) खुशियां मिलती हैं
समाजवैज्ञानिकों के अनुसार शादी के बाद पति-पत्नी दोनों अपने दिल की बात एक दूसरे से शेयर करते हैं, दोनों अपने सुख-दुख शेयर करते हैं जिससे दोनों की लाइफ में खुशियां आने लगती हैं। बड़े से बड़ा दुख भी हल्का होकर निकल जाता है।

(5) बच्चों का प्यार मिलता है
शादी के बाद बच्चों के साथ लाइफ जीने में एक अलग ही आनंद होता है। इसे कुंवारे लोग कभी नहीं बता सकते।

ये भी पढ़ें

image