
JLF as selfie destination
यूं तो पूरी दुनिया में लड़कियों को लेकर एक खास मेंटेलिटी बनी हुई है परन्तु भारत इन सबमें खास है। यहां लड़कियों को हर वो बात सुननी होती हैं जो दुनिया के दूसरे हिस्सों में रहने वाली लड़कियों को शायद ही सुननी पड़ती होगी। आइए पढ़े ऐसी ही कुछ मजेदार लेकिन दुखद बातें जो उन्हें सुननी पड़ती हैं।
(1) लोग क्या कहेंगे
लड़कों की तरफ मत देखा करो, लोग क्या कहेंगे?
(2) हम आ जाएंगे
रात को अकेले कैब में मत आना, घर में किसी को फोन कर देना, हम आ जाएंगे।
(3) पास-पडौ़सी क्या कहेंगे
स्कर्ट और दूसरे छोटे कपड़े मत पहना करो, पास-पडौ़सी और रिश्तेदार क्या कहेंगे?
(4) लड़कियों की तरह रहो
क्या ये लड़कों की तरह जींस-टीशर्ट पहन ली, लड़कियों की ड्रेस पहना करो, अच्छी लगोगी।
(5) हंसना मना है
जोर से मत हंसा करो, इतना ज्यादा हंसना भी अच्छा नहीं होता।
(6) तुम बड़ी हो गई हो
अब तुम बड़ी हो गई हो, लड़कों के साथ बाहर घूमने जाना बंद। कोई काम हो तो हमारे साथ चलना।
(7) ससुराल में काम आएगा
पढ़ाई-लिखाई तो ठीक है, कुछ घर का भी कामकाज सीख लो, ससुराल में काम आएगा।
Published on:
03 Apr 2016 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allरिलेशनशिप
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
