21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी गर्लफ्रेंड के पसंदीदा गानों से जानिए, क्या हैं उसकी चाहतें!

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार गानों के जरिए किसी भी व्यक्ति के रिश्तों में आई दरार या खुशी का भी पता लगाया जा सकता है

3 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Jan 09, 2016

music3

music3

गाने सुनना हर व्यक्ति को पसंद होता है। अक्सर अपने पसंदीदा गाने सुनने से हम तनाव मुक्त महसूस करते हैं। अपनी पसंद के गाने सुनने एवं उन्हें गुनगुनाने से व्यक्ति उस पल में अपनी सभी परेशानियों एवं उलझनों को भूलकर एक मनमोहक एवं मदमस्त करने वाले भावों में डूब जाता है।

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार गानों के जरिए किसी भी व्यक्ति के रिश्तों में आई
दरार या खुशी का भी पता लगाया जा सकता है, उदाहरण के लिए ये कह सकते हैं
कि यदि किसी का दिल टूटता है तो वह व्यक्ति ऐसे गाने सुनता है जिसमें टूटे
दिल की बात कही जा रही हो। इसके अलावा खुशमिजाज मूड होने पर व्यक्ति
मौजमस्ती वाले गाने सुनता है।

इस बात को कई विशेषज्ञों ने सत्यापित किया है कि व्यक्ति की पसंद के गाने उनकी मनोस्थिति को दर्शाते हैं। यही नहीं बल्कि गानों के कलेक्शन से किसी के व्यक्तित्व एवं पसंद नापसंद का भी पता लगाया जा सकता है क्योंकि हर गाना विशेष किस्म का व्यक्तित्व लिए होता है।

रॉक व पॉप संगीत

इस प्रकार का संगीत सुनने वाले लोग विद्रोही किस्म के होते हैं जो कि छोटी-छोटी चीजों को लेकर भी दूसरों से विद्रोह करने में हिचकते नहीं हैं। ऐसे व्यक्तित्व वाले मनुष्यों की प्रवृत्ति भी जिद्दी किस्म की होती है।

लव संगीत

जिन व्यक्तिओं को खुद पर और अपने रिश्तों पर भरोसा होता है वे ऐसे संगीत के शौकीन होते हैं। इस तरह का संगीत इन्हें दूसरों से प्रेम करने के लिए प्रेरित भी करता है। ऐसे व्यक्ति हर तरह के रिश्तों में अपने प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयत्न करते हैं और सभी के साथ प्रेम का वातावरण बनाए रखते हैं।

कॉम्प्लैक्स संगीत

जिन लोगों को थोडे जटिल किस्म का संगीत पसंद होता है वे बहुत पेचीदा व्यक्तित्व रखते हैं। ऐसे व्यक्तित्व के धनी अपने जीवन में किसी प्रकार का दखल बर्दाश्त नहीं करते हैं। ये लोग न अपने जीवन में किसी को आने देना चाहते हैं और न ही ये चाहते हैं कि कोई उन्हें जाने या समझे। ये लोग रहस्यमयी होते हैं जिसके कारण दूसरों से दूरी बनाए रखते हैं ताकि कोई भी उनके भेद न जान सके और ऐसे लोग अपना रहस्य किसी के सामने उजागर नहीं होने देना चाहते।

जैज, क्लासिकल व लोक संगीत

अगर किसी व्यक्ति को क्लासिकल या लोकसंगीत सुनने का शौक है तो वह व्यक्ति चिंतनशील होता है। किसी भी विषय पर गहन चिंतन करके ही निष्कर्ष तक पहुंचना उसकी आदत में होता है। इसके अलावा उसका व्यक्तित्व काफी हद तक जटिल भी होता है।

ऐसे में वह व्यक्ति सभी चीजों को सरल के बजाए जटिल अंदाज में देखता है और इसी वजह से ऐसे व्यक्ति लोगों को आसानी से समझ नहीं आते। ऐसे व्यक्तित्व वाले लोगों की बातों में भी जटिलताएं निहित होती हैं, हर कोई इनकी बातों में छिपे मूल भाव को आसानी से समझ नहीं सकता है।

देशभक्ति व धार्मिक संगीत

इस प्रकार का संगीत सुनने वाले व्यक्ति बेहद सामान्य सोच रखते हैं और जटिलताओं से परे रहते हैं। पारंपरिक चीजों पर उनका विश्वास अधिक होता है। बेकार की चीजों पर उनको जरा भी भरोसा नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति पारंपरिक तरीके से ही चलना पसंद करते हैं, जिससे जीवन में कोई समस्या न हो।

पारंपरिक संगीत

जो लोग पारंपरिक संगीत सुनना पसंद करते हैं वे असल में बेहद अंतर्मुखी होते हैं। इस प्रकार का संगीत सुनने वाले लोग किसी भी तरह के बदलाव को पसंद नहीं करते हैं, वे अक्सर चाहते हैं कि समाज में या उनके आसपास किसी भी प्रकार का बदलाव न हो। कोई भी बदलाव उन्हें खुशी नहीं देता।

रैप संगीत

आज के समय में रैप संगीत का अधिक चलन है परंतु यह केवल युवाओं और किशोरों को ही रिझाने में सफल हुआ है। यह ऐसा संगीत है जिसमें बहुत एनर्जी होती है इसलिए इस संगीत को यूथ ने अधिक तवज्जो दी है। इस प्रकार के संगीत को सुनने वाला व्यक्ति खुदगर्ज किस्म का होता है और हर काम खुदगर्जी के रूप में करता है। उसे इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन उसके बारे में क्या सोचता है।