
newly wed couple
नई दिल्ली। शादी के बाद नई दुल्हन के स्वागत में घर और खासकर रूम सजाया जाता है। यह कमरा इस दिन से पति-पत्नी दोनों का हो जाता है। यह कमरा खास तरीके से सजाया जाता है। इस रूम को इस तरह से सजाया जाना चाहिए कि रूम के अंदर आते ही नई दुल्हन और दूल्हे की सारी थकान उतर जाए। नई दुल्हन को पहली नजर में ही यह रूप अपना सा लगे। उस समय नई दुल्हन अपने घर को मिस कर रही होती है, लेकिन अगर इस रूम को बेहद खूबसूरत सजाया जाए, तो दुल्हन का मन खुश किया जा सकता है। बेशक दुल्हन खुश रहेगी, तभी तो दूल्हे को भी खुश रख पाएगी। कमरे का इंटीरियर डिजाइन रिश्तों और मूड पर काफी असर डालता है, इसलिए विवाहित जोड़े के लिए बेडरूम तैयार कराने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। बरहाल यहां जानें शादी के बाद दूल्हा दुल्हन के लिए कैसे सजाएं रूम -
* कमरे में कपड़ों की अलमारी की व्यवस्था जरूर होनी चाहिए और उसमें पर्याप्त जगह होनी चाहिए, जिससे दोनों लोग भारतीय और वेस्टर्न कपड़े आराम से अलमारी में रख सकें।
* कमरे की दीवारों का रंग न्यूट्रल होना चाहिए, जिसमें ज्यादा मैस्कुलिन या फेमिनीन जैसा रंग नहीं झलके। न्यूट्रल रंग के साथ गोल्ड का संयोजन किया जा सकता है, जिससे बेडरूम का दीवार हाइलाइट हो सके। बेड की तरफ की दीवार पर बढिय़ा वॉल पेपर लगा होना चाहिए।
* कमरे के कोने में एक ड्रेसर होना चाहिए, जहां मेकअप के सामान रखे जा सके और तैयार हुआ जा सके। वहां इलेक्ट्रिक कनेक्शन भी होना चाहिए, जिससे हेयर ड्रॉयर का इस्तेमाल किया जा सके।
* दीवार पर कमरे की थीम से मिलती-जुलती एक दीवार घड़ी लगाएं।
* कमरे में दो लेयर वाले पर्दे होने चाहिए, एक महीन कपड़ा वाला होना चहिए और मुख्य पर्दा मोटा कपड़ा वाला होना चाहिए, जिससे रोशनी उससे होकर नहीं गुजरे और निजता बनी रहे।
* कमरे के लिए गलीचा की भी व्यवस्था करें, जो कमरे को कंप्लीट लुक देता है।
* दंपति के सोने के लिए अच्छे गद्दे और कुशन की व्यवस्था होनी चाहिए।
* कमरे में यादगार चीजों सहेज कर रखने के लिए एक अलग से जगह होनी चाहिए।
* रंगीन खुशबूदार कैंडिल जलाने या यादगार तस्वीरों को रखने के लिए भी व्यवस्था होनी चाहिए।
Published on:
03 Sept 2017 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allरिलेशनशिप
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
