रिलेशनशिप

आजमाएं ये छोटे-छोटे उपाय, घर में चार चांद लग जाएंगे

2 Photos
Published: January 30, 2018 01:53:11 pm
1/2

घर में खाली दीवारों पर यदि आप क्रिएटिविटी को दिखाना चाहती हैं तो वॉल ऑर्गेनाइजर्स की मदद ले सकती हैं। ये आपकी दीवारों को चार चांद लगाने का काम करते हैं। वॉल डेकोर में वॉल बॉक्स आपकी मदद कर सकते हैं। सिक्स रैक या नाइन रैक के बॉक्स दीवार पर काफी अच्छे दिखते हैं। ये अलग-अलग आकार और रंग के मिल जाएंगे। आप अपनी दीवार की लंबाई या चौड़ाई के मुताबिकइनका चयन कर सकती हैं। इनके अलग-अलग कम्पार्टमेंट में आप अलग-अलग वॉल एसेसरीज, फ्लॉवर वास, इंडोर प्लांट, फैमिली फोटो, क्लॉक आदि रखकर अपनी दीवार को शानदार लुक दे सकती हैं।

2/2

यदि दीवार पर ज्यादा जगह नहीं है तो आप यहां पर वॉल पॉकेट या वॉल फाइल भी लगा सकती हैं। इनमें बुक्स, न्यूज पेपर और मैगजीन भी रखी जा सकती हैं। आप जरूरत के अनुसार या तो हैंगिंग ऑर्गेनाइजर चुन सकती हैं या फिर एडजस्टेबल ओवरडोर ऑर्गेनाइजर आपकी मदद कर सकते हैं। आप इन्हें ऑनलाइन ऑर्डर करके भी मंगवा सकती हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.