शादी के बाद केवल लडक़ी ही नहीं लडक़े का लाइफस्टाइल भी बदल जाता है। ऐेसे में थोड़ा वजन बढ़ जाना आम है। हालांकि अगर न्यूली मैरिड कपल थोड़ा ध्यान दें तो अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए शादी के पहले दिन से ही दोनों को अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना होगा। रेगुलर वर्कआउट, डायट कंट्रोल खासकर मीठे पर कंट्रोल से आप अपना वजन मेनटेन कर सकते हैं।