2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसी 4 राशियां जिसमें जन्मे लड़के-लड़कियों पर देवी-देवताओं की रहती है विशेष कृपा

इन राशि के लोगों पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा रहती है। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, lucky zodiac sign, mesh rashi, kark rashi, meen rashi, makar rashi, aries zodiac, cancer zodiac,

ऐसी 4 राशियां जिसमें जन्मे लड़के-लड़कियों पर देवी-देवताओं की रहती है विशेष कृपा

मेष से लेकर मीन तक कुल 12 राशियां होती हैं। हर राशि का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। कहते हैं इन्हें ग्रहों का प्रभाव संबंधित राशि के लोगों पर पड़ता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी 4 राशियों के बारे में जिसमें जन्मे लोगों पर भगवान की विशेष कृपा रहती है। इन राशियों के लोग जिस काम में हाथ डालते हैं इन्हें सफलता प्राप्त होती है। ये किस्मत के धनी होते हैं। लाइफ में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। जानिए ये किन राशियों के लड़के-लड़कियां हैं।

मेष राशि: इस राशि के लोगों पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा रहती है। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही मानते हैं। ये मेहनत करके लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

कर्क राशि: इस राशि के जातक कर्मशील, बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। ये जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इन पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा रहती है। ये बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ये कम उम्र में ही करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं।

मकर राशि: इस राशि के जातकों के चेहरे पर गजब का तेज होता है। जिस वजह से इनकी तरफ कोई भी तुरंत आकर्षित हो जाता है। ये भाग्यशाली होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसके करके ही दम लेते हैं। इन्हें कम उम्र में ही अच्छा मुकाम हासिल हो जाता है। भगवान की कृपा से इन्हें लाइफ में तमाम सुख प्राप्त होते हैं।

मीन राशि: इस राशि के लड़के-लड़कियां काफी भाग्यवान माने जाते हैं। ये मेहनत करके लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इन पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा मानी जाती है। जिस वजह से इन्हें हर काम में सफलता हासिल होती है।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, रुद्राभिषेक का तरीका, शिव मंत्र, कथा, आरती और सभी जरूरी जानकारी यहां