
दशकों बाद हो रहा है नौ ग्रहों का अप्रैल में महागोचर, इन राशियों के बदल जाएंगे दिन, धन वर्षा के प्रबल आसार
अप्रैल के महीने की शुरुआत के साथ ही हिंदू नव वर्ष भी शुरू हो गया है। इस महीने कुछ ऐसा संयोग बनने जा रहा है जो दशकों बाद बनेगा। अप्रैल में सभी 9 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिषशास्त्र अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य से लेकर शनि, मंगल और राहु-केतु तक सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में अपनी राशि बदलते हैं। इस बार ऐसा खास संयोग बन रहा है कि ये सभी ग्रह एक ही महीने के अंदर राशि बदल रहे हैं। जानिए कब कौन सा ग्रह बदल रहा है राशि और किन राशियों को होगा इन गोचर से लाभ।
07 अप्रैल, 2022- मंगल का कुंभ राशि में गोचर
08 अप्रैल, 2022- बुध का मेष राशि में गोचर
12 अप्रैल, 2022- राहु का मेष राशि में गोचर
12 अप्रैल, 2022- केतु का तुला राशि में गोचर
13 अप्रैल, 2022- बृहस्पति का मीन राशि में गोचर
14 अप्रैल, 2022- सूर्य का मेष राशि में गोचर
25 अप्रैल, 2022- बुध का वृषभ राशि में गोचर
27 अप्रैल, 2022- शुक्र का मीन राशि में गोचर
29 अप्रैल, 2022- शनि का कुंभ राशि में गोचर
वृषभ राशि: इस राशि वालों को इन नौ ग्रहों में होने वाले बदलाव का शुभ फल प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आप आमदनी बढ़ाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवन में आने वाली कई परेशानियों का अंत होगा। एक से अधिक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि: 9 ग्रहों की ये स्थिति इस राशि वालों के लिए भी शुभ साबित होगी। आप पर धन वर्षा होने के प्रबल आसार हैं। कई माध्यमों से धन एकत्रित करने में आप सफल रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में आपको सुनहरी सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है।
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए भी समय शुभ है। आमदनी बढ़ेगी। बॉस आपके काम की जमकर तारीफ करेंगे। कार्यस्थल में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। जो जातक विदेश जाने की सोच रहे हैं उनके लिए भी समय अनुकूल है। नये काम की शुरुआत हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार हैं।
धनु राशि: इस राशि वालों की इनकम बढ़ेगी। हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस का विस्तार करने में सफल रहेंगे। नई नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। पदोन्नति के आसार हैं। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Numerology: धनवान और स्वभाव के घमंडी माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग
Updated on:
07 Apr 2022 12:43 pm
Published on:
07 Apr 2022 12:40 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
