Video: महाकाल के इस रूप की एक झलक से भक्त हो जाते हैं निहाल, दिव्य अनुभूति के लिए क्रिकेटर से बॉलीवुड सितारे तक लगाते हैं हाजिरी
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर की महिमा निराली है। उनकी भस्म आरती हर किसी को दिव्यता की अनुभूति कराती है, तभी तो हर खास ओ आम महाकाल की शरण में चला आता है। बीते दिन क्रिकेटर शिखर धवन, बैडमिंटन स्टार सानिया नेहवाल और अभिनेता अक्षय कुमार महाकाल की शरण में पहुंचे अपनी व्यथा आदिदेव शिव को सुनाई। इसके अलावा अभिनेत्री निया शर्मा ने उत्तराखंड के तुंगनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए।