14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 दिन बाद कर्क राशि में होगा बुध ग्रह, ये 4 राशि वाले करियर में खूब कमाएंगे लाभ

Budh Transit July 2022: कन्या में ये उच्च का होता है और मीन में नीच का होता है। ज्योतिष अनुसार बुध का गोचर सभी राशि वालों के जीवन को प्रभावित करता है।

2 min read
Google source verification
budh rashi parivartan, budh gochar 2022, budh transit 2022, budh transit july 2022,

3 दिन बाद कर्क राशि में होगा बुध ग्रह, ये 4 राशि वाले करियर में खूब कमाएंगे लाभ

Mercury Transit July 2022: सूर्य राशि परिवर्तन के कुछ घंटों बाद बुध ग्रह का भी राशि परिवर्तन होगा। बुध 17 जुलाई को चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश करेगा। जहां ये ग्रह 1 अगस्त तक विराजमान रहेगा। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जायेगा। बता दें बुध कन्या और मिथुन राशि का स्वामी ग्रह होता है। कन्या में ये उच्च का होता है और मीन में नीच का होता है। ज्योतिष अनुसार बुध का गोचर सभी राशि वालों के जीवन को प्रभावित करता है। 17 जुलाई को कर्क राशि का बुध 4 राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बना रहा है।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। नौकरी में बदलाव करने का अवसर मिलेगा। जिससे सैलरी में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। घर का माहौल सुखद रहेगा। सफलता भरा समय साबित होगा।

वृषभ राशि: इस दौरान आपको करियर में अच्छी खासी तरक्की हासिल होगी। आप कार्यस्थल में अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हैं, उन्हें कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि: इस दौरान आप नौकरी और बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए समय अनुकूल है। इस अवधि में आपको किसी प्रकार का प्रोत्साहन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन कमाने के आपको कई विशेष अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि: इस गोचर के दौरान आपको करियर में अच्छी तरक्की हासिल होगी। आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में आप कुछ नए दोस्त बनाएंगे और अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: इन 3 राशियों पर शनि देव रहते हैं मेहरबान, इन पर नहीं पड़ती शनि की क्रूर दृष्टि

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)