11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 दिन बाद इस राशि के लोग शनि साढ़े साती से हो जाएंगे मुक्त, शनि बदल रहे हैं राशि

Shani Transit 2022: शनि ढाई साल बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि का ये राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। क्योंकि इससे कई राशि वालों की जिंदगी प्रभावित होने वाली है। शनि के इस गोचर से कुछ लोगों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे तो कुछ के बुरे।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani, shani gochar 2022, shani transit 2022, shani rashi parivartan 2022, shani 2022, saturn transit 2022, शनि गोचर 2022,

30 दिन बाद इस राशि के लोग शनि साढ़े साती से हो जाएंगे मुक्त, शनि बदल रहे हैं राशि

Shani Rashi Parivartan 2022: शनि का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो किसी राशि वालों पर शनि की दशा शुरू हो जाती है तो किसी को इससे मुक्ति मिल जाती है। 2020 से ही शनि मकर राशि में गोचर हैं। अब ढाई साल बाद 29 अप्रैल 2022 को शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस दिन शनि अपनी प्रिय राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। फिर अगले ढाई साल तक यानी 29 मार्च 2025 तक इस राशि में ही स्थित रहेंगे। शनि ग्रह में होने वाले इस बड़े बदलाव से कई राशि वालों की जिंदगी बदल जाएगी। लेकिन एक ऐसी राशि है जिससे जुड़े लोगों के लिए ये गोचर सबसे लाभप्रद साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशि है।

शनि का गोचर इस राशि वालों के लिए सबसे शुभ: शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। धनु जातकों पर साढ़े सात साल बाद शनि की इस दशा का अंत होने जा रहा है। शनि के प्रभाव से मुक्त होके ही इस राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। टेंशन कम होंगे। तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

इन राशियों को भी मिलेगी शनि की दशा से मुक्ति: शनि के राशि बदलते ही मिथुन और तुला वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इन राशियों पर पिछले ढाई साल से शनि की दशा चल रही है। जहां एक तरफ इन दो राशियों के जातक शनि ढैय्या से मुक्त होंगे वहीं दूसरी तरफ कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। बता दें शनि ढैय्या की अवधि ढाई साल की होती है।

इस राशि पर शुरू हो जाएगी शनि साढ़े साती: 29 अप्रैल 2022 से मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। बता दें शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं। हर चरण की अवधि ढाई साल की होती है। पहले चरण को उदय चरण, दूसरे चरण को शिखर चरण तो तीसरे चरण को अस्त चरण कहा जाता है। इन सभी में सबसे कष्टदायी दूसरा चरण होता है। 29 अप्रैल 2022 से मकर वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण शुरू हो जाएगा तो वहीं कुंभ वालों पर दूसरा।
यह भी पढ़ें: धन-धान्य की कमी न होने पर भी इन राशियों के लोग रहते हैं परेशान, ये है बड़ी वजह