11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय तृतीया पर इस खास मुहूर्त में पूजा से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, साथ ही जानें सोना-चांदी की खरीदारी का शुभ समय

Akshaya Tritiya 2022: इस साल 3 मई को अक्षय तृतीया के दिन 50 वर्षों बाद ग्रहों का एक विशेष संयोग बन रहा है। ऐसे में इस खास मुहूर्त में विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना फलदायी माना गया है।

2 min read
Google source verification
akshaya tritiya 2022, akshaya tritiya shubh muhurat, puja vidhi, kalash pujan vidhi, gold shopping on akshaya tritiya 2022, muhurat for shopping and auspicious work, akshaya tritiya 2022 date, akshaya tritiya gold buying time, lakshmi pooja on akshaya tritiya, kalash sthapana mantra, lakshmi puja mantra, अक्षय तृतीया 2022, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, सोने-चांदी खरीदने का शुभ समय, भगवान विष्णु पूजा विधि,

अक्षय तृतीया पर इस खास मुहूर्त में पूजा से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, साथ ही जानें सोना-चांदी की खरीदारी का शुभ समय

Akshaya Tritiya 2022 Shubh Muhurat, Puja Vidhi: अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। यह त्योहार हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल 3 मई को मंगलवार के दिन अक्षय तृतीया पर 50 साल बाद ग्रहों का एक विशेष संयोग बन रहा है। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इस दिन कलश पूजन और सोने-चांदी की वस्तुएं खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं अक्षय तृतीया की पूजा का खास मूहूर्त और किस शुभ समय में सोना-चांदी खरीदने से होगी बरकत...

पूजा का शुभ मुहूर्त: अक्षय तृतीया के दिन पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 39 मिनट से दोपहर के 12 बजकर 18 मिनट तक है।

संपूर्ण पूजा विधि: अक्षय तृतीया के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं और फिर तुलसी दल, पीले रंग के पुष्पों की माला चढ़ाएं।

तत्पश्चात धूप-दीप जलाकर भगवान विष्णु के सामने आसान बिछाकर उस पर बैठ जाएं। फिर विष्णु चालीसा और श्री विष्णुसहस्रनाम स्रोत का पाठ करें। पाठ के बाद आरती करें। साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी के पूजा और मंत्र 'ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नौ लक्ष्मी प्रचोदयात्' का जाप करें। साथ ही अपने सोने के जेवर भी मां लक्ष्मी पर चढ़ाएं। माना जाता है कि इस विधि से पूजा करने वाले जातकों पर जीवनभर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

कलश पूजन विधि: अक्षय तृतीया के दिन स्नान आदि से निर्मित होने के बाद एक कलश में पानी भरकर उसमें पंचपल्लव डालें। फिर कलश के ऊपर अनाज से भरा हुआ पात्र रखें। इसके बाद कलश पर रोली से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। कलश की स्थापना करते समय इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
मंत्र- 'कलशस्य मुखे विष्णु कंठे रुद्र समाश्रिता: मूलेतस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मात्र गणा स्मृता:'

सोने-चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त: अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी अथवा वाहन की खरीदना करना शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बार 39 मिनट से अगले दिन 4 मई को सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। अगर सोने-चांदी की खरीदारी संभव ना हो तो आप धातु की छोटी सी वस्तु भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Love Horoscope Today 2 May 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसा बीतेगा आपका आज का दिन!