scriptLove Horoscope Today 2 May 2022: बढ़ेगा प्यार या आएंगी रुकावटें, जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसा बीतेगा आपका आज का दिन! | Love Horoscope Today 2 May 2022 Aaj ka Love Rashifal Daily Horoscope | Patrika News

Love Horoscope Today 2 May 2022: बढ़ेगा प्यार या आएंगी रुकावटें, जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसा बीतेगा आपका आज का दिन!

locationनई दिल्लीPublished: May 01, 2022 08:45:29 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

2 May 2022 Love Rashifal, Aaj Ka Love Rashifal, Today Love Horoscope In Hindi: सभी 12 राशियों के लव राशिफल में आप जानेंगे प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्यार बढ़ेगा या प्रेम में रुकावटें आएंगी। साथ ही जानिए वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा या मनमुटाव हो सकते हैं।

Love Horoscope Today 2 May 2022, today love horoscope, daily love horoscope, love horoscope may 2022, aaj ka love rashifal, 2 may love rashifal 2022, आज का प्रेम राशिफल, aaj ka rashifal love, love life prediction, 12 zodiac signs love horoscope, love rashifal today in hindi, daily horoscope,

Love Horoscope Today 2 May 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसा बीतेगा आपका आज का दिन!

लव राशिफल (Daily Love Horoscope): चंद्र की गणना पर आधारित लव राशिफल में प्रेम और वैवाहिक जीवन में बंधे हुए जातकों के संबंधों के बारे में जानकारी मिलती है। तो आइए जानते हैं प्रेमी-प्रेमिकाओं का आपसी रिश्ता मजबूत होगा या फिर प्यार में कोई रूकावट आ सकती है। इसके अलावा जो लोग शादीशुदा हैं उनका वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा या विवाद पैदा हो सकते हैं…

 

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज मन में प्रसन्नता रहेगी। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ होने के कारण आपके घर तथा प्रेम जीवन का माहौल खुशनुमा रहेगा। समय अनुकूल होने से पुराने रिश्तों को भी सुधारने का मौका मिलेगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपका मूड रोमांटिक रहने वाला है जिससे प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। जो लोग सिंगल हैं उनका दिन सामान्य रहेगा। कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। किसी अच्छे बदलाव के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जीवन में कोई नया दोस्त मिल सकता है। मन में खुशी रखें। क्रोध करने से बात बिगड़ सकती है और रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज अपने पुराने प्रेमी से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। पिछले समय में लिए गए फैसलों के बेहतर परिणाम आज मिलेंगे। जिससे गर्व की अनुभूति होगी। वहीं वर्तमान में अपने प्रेमी से आपको खूब प्यार और सम्मान मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं उन्हें अपना साथी पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है जिसके बाद आपको अपना प्यार साबित करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। किसी चाहने वाले से सरप्राइस मिल सकता है जिससे आपका मन खुश होगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वाले आज अपने प्रेमी के साथ शॉपिंग या घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। दिन मौज मस्ती में बीतेगा लेकिन इस के चक्कर में ज्यादा खर्चे ना करें। इसके अलावा जो लोग सिंगल है उन्हें मिंगल होने का मौका मिल सकता है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर आप शादी करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। घरेलू मामलों में व्यस्त रहने के बावजूद अपने साथी के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। तुला राशि वाले प्रेमियों के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज के दिन अपने प्रिय कोई सरप्राइस मिलने पर बहुत खुश होंगे। आपकी लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। वहीं जो लोग फिलहाल सिंगल है उनका कोई एक्स फिर से लौटकर आने की कोशिश करेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वाले लोगों के प्रेमी को कोई सम्मान मिल सकता है। दोस्तों से बात करके पुरानी यादें ताजा होंगी तो वहीं नए रिश्ते बनने की भी संभावनाएं हैं। अपने पार्टनर के साथ काफी समय बिताएंगे। साथ ही अपने प्रियतम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज के दिन अपने पार्टनर से थोड़ी दूरी रहने के कारण लव लाइफ का मजा नहीं उठा पाएंगे। और जो लोग सिंगल हैं वे सोशल नेटवर्किंग साइट पर मिंगल होने की कोशिश करेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): ध्यान रखें कि प्रेम संबंध शर्त पर नहीं चलते। अपने जीवनसाथी से बातचीत करके आपसी मतभेद सुलझा लें। कुछ भी बोलने से पहले सोचना बहुत जरूरी है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

मीन लव राशि (Pisces Love Horoscope): आप से झगड़ा खत्म करने के लिए आपका कोई करीबी मदद कर सकता है। अहम छोड़कर रिश्ते को बनाए रखने के लिए आगे आएं ताकि उसमें एक नयापन ला सकें। वहीं सिंगल लोगों को कोई खुश खबर मिल सकती है।

यह भी पढ़ें

वैशाख माह में इस दिन मनाई जाएगी गंगा सप्तमी, जानिए गंगा पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त और विधि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो