इसके बाद अपने घर के मंदिर में उत्तर दिशा में एक चौकी रखकर उस पर लाल कपड़ा बिछा लें। इसके ऊपर मां गंगा की मूर्ति या तस्वीर के साथ कलश की स्थापना करें। इस कलश में आपको रोली, चावल, गंगाजल, शहद, चीनी, इत्र और गाय का दूध इन सभी सामग्रियों को भर लेना है। फिर कलश के ऊपर नारियल रखकर इसके आसपास मुख पर अशोक के पांच पत्ते लगा दें। साथ ही नारियल पर कलावा बांध दें।