
पैसों को लेकर भाग्यशाली होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, मां लक्ष्मी रहती हैं इन पर मेहरबान
Numerology: कहते हैं व्यक्ति की जन्म तारीख का उसके जीवन और स्वभाव पर गहरा असर पड़ता है। आज हम यहां बात करेंगे मूलांक 1 की लड़कियों के बारे में। जिन लड़कियों की जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस अंक का संबंध सूर्य देव से होता है। सूर्य ग्रह की कृपा से इस मूलांक की लड़कियों में जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी होती है। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये हर जगह अपना परचम लहराती हैं। जानिए इस मूलांक की लड़कियों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी।
इस मूलांक की लड़कियां हर जगह लीडर की भूमिका निभाती हैं। ये मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। जिस कारण ये करियर में ऊंचाइयों को छूती हैं। ये काफी ऊर्जावान होती हैं। जल्दी से अपने आप को थका हुआ महसूस नहीं करती। ये कई घंटों तक लगातार काम कर सकती हैं। इन्हें राजनीति और बिजनेस के क्षेत्र में काफी जल्दी सफलता प्राप्त होती है। इनके दोस्त आसानी से बन जाते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है।
इस मूलांक की लड़कियां रिस्क लेने में माहिर होती हैं। ये जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराती नहीं हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। ये हर परिस्थिति में आसानी से ढल जाती हैं। इनके अंदर निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। ये भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही अंदाजा लगा लेती हैं। किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए ये पहले ही तैयार हो जाती हैं।
इनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है जिस कारण इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। इनका जीवन सुख से बीतता है। इन्हें लाइफ में तमाम सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये आत्मनिर्भर होती हैं। सफलता अपने दम पर पाना चाहती हैं। इन्हें किसी का सहयोग लेना पसंद नहीं होता। ये खूब पैसा कमाती भी हैं और खुलकर खर्च भी करती हैं। लेकिन फिर भी इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
यह भी पढ़ें: इन 3 राशियों की लड़कियों से शादी करके लड़कों के खुल जाते हैं भाग, होती हैं बेहद भाग्यशाली
Published on:
17 Feb 2022 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
