
ज्योतिष: जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई एक हो उन पर मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा
ज्योतिष शास्त्र अनुसार व्यक्ति के नाम का प्रभाव उसके समस्त जीवन पर पड़ता है। इसलिए नाम बेहद सोच समझकर रखा जाता है। नाम का पहला अक्षर निश्चित करने के लिए बच्चे की जन्म कुंडली में चंद्र राशि देखी जाती है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है उस राशि के अक्षरों के हिसाब से बच्चे का नाम रखा जाता है। यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है उन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती हैं।
D अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है वो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये जहां जाती हैं वहां खुशियां ही खुशियां फैला देती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां धन-दौलत के अंबार लग जाते हैं।
G अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम G अक्षर से शुरू होता है उनकी किस्मत काफी ऊंची मानी जाती है। ये काफी खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। इनकी तरफ कोई भी तुरंत आकर्षित हो जाता है। ये अपने चारों तरफ खुशियां ही खुशियां बिखेरती नजर आती हैं। ये ससुराल पक्ष के लिए लकी माने जाते हैं।
V अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की काफी धनी मानी जाती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा सदैव बनी रहती है। इनका जीवन तमाम सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं।
Y अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो भाग्यशाली मानी जाती हैं। उन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। इन्हें लाइफ में सारे सुख प्राप्त होते हैं। ये अपने लिए तो लकी होती ही हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Name Astrology: इन नामाक्षर वाले लड़के होते हैं बड़े दिलवाले, अपनी पत्नी को बनाकर रखते हैं रानी
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
19 Jul 2022 09:44 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
