30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

27 दिनों तक मीन राशि में बनी रहेगी गुरु-शुक्र की शुभ युति, इन राशियों को ‘धन कुबेर’ बनने से कोई नहीं रोक सकेगा!

गुरु और शुक्र इस राशि में 23 मई तक एक साथ विराजमान रहेंगे। ये अवधि कई राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगी।

2 min read
Google source verification
Astrology, shukra rashi parivartan, shukra transit in Pisces, shukra transit april 2022, guru transit 2022,

27 दिनों तक मीन राशि में बनी रहेगी गुरु-शुक्र की शुभ युति, इन राशियों को धन कुबेर बनने से कोई नहीं रोक सकेगा!

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति और शुक्र दोनों को ही शुभ ग्रह माना जाता है। जहां बृहस्पति देव को वैवाहिक सुख, ज्ञान, शिक्षा, धार्मिक कार्य, धन, दान, पुण्य और किसी भी चीज में वृद्धि का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह लोगों के जीवन में भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, शौहरत, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना, कला, प्रतिभा आदि का प्रतिनिधित्व करते है। जब भी ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं।

गुरु और शुक्र की अनोखी युति: गुरु ने 13 अप्रैल को ही मीन राशि में प्रवेश कर लिया था अब 27 अप्रैल को शुक्र ने भी मीन राशि में अपना गोचर शुरू कर दिया है। गुरु और शुक्र इस राशि में 23 मई तक एक साथ विराजमान रहेंगे। ये अवधि कई राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगी। क्योंकि इन दोनों ही ग्रहों में अनोखा रिश्ता होता है। धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो गुरु बृहस्पति जहां भगवान विष्णु के स्वरूप के रूप में पूजे जाते हैं। वहीं शुक्र ग्रह को धन की देवी माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ज्योतिष में गुरु को देवताओं का गुरु माना जाता है जबकि शुक्र ग्रह को दैत्यों का गुरु माना गया है।

मीन राशि: चूंकि इसी राशि में इन ग्रहों की युति होने जा रही है इसलिए मीन वालों के लिए ये युति सबसे शुभ साबित होगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। धन पक्ष मजबूत रहेगा। करियर में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों की तरफ आपकी रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि: इस राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना रहेगी। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी ये अवधि उत्तम दिखाई दे रही है।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

मकर राशि: आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। व्यापारी जातक अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। धन का संचय करने में भी आप सक्षम रहेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए भी ये अवधि शुभ साबित होगी।
यह भी पढ़ें: शनिचरी अमावस्या पर लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए भारी समय!

Story Loader