मिथुन राशि वाले रहें सतर्क: इस राशि वालों के लिए ग्रहण कई परेशानियां लेकर आ सकता है।आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। किसी काम में भारी नुकसान की भी संभावना है। सतर्क रहें और कोई भी काम सावधानी के साथ पूरा करें। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।
कन्या राशि वालों को नौकरी जाने का खतरा: ग्रहण का इस राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ नजर आ रहा है। आप किसी बात को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। अचानक से परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। यात्रा के समय नुकसान होने के आसार हैं। सतर्क रहना ही आपके लिए सबसे उत्तम उपाय रहेगा।
कुंभ वालों को स्वास्थ्य का रखना होगा विशेष ध्यान: इस राशि वालों की हेल्थ खराब हो सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। छोटे-मोटे रोगों को नजरअंदाज न करें। इसके अलावा कार्यस्थल पर कोई भी काम करते समय सावधान रहें। नुकसान होने की काफी संभावना दिखाई दे रही है। कोई नया काम ग्रहण लगने के करीब 15 दिन बाद तक हाथ में ना लें।