
मीन राशि में बनने जा रहा है 'बुधादित्य योग', सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत
वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह को सभी 12 राशियों में गोचर करने में करीब 1 साल का समय लग जाता है। ये एक राशि में लगभग 14 से 30 दिनों तक स्थित रहता है। बुध ग्रह जल्द ही गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है। बुध के इस राशि में प्रवेश करने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस योग को बेहद ही शुभ माना जाता है। ये योग सूर्य और बुध की युति से बनता है। 15 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में गोचर शुरू कर देंगे। वहीं बुध 24 माार्च को इस राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में दोनों ग्रहों की युति 24 मार्च से लेकर 8 अप्रैल तक रहेगी। यानी 15 दिन तक इस राशि में बुधादित्य योग बना रहेगा। जानिए इस योग से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत।
मीन राशि: इस अवधि में आपके सारे काम सिद्ध होंगे। व्यापार में अच्छा खासा धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। आपको कहीं से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जो जातक मार्केटिंग, पत्रकारिता, अकाउंटेंसी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनके लिए भी ये समय काफी अनुकूल रहने की संभावना है। आपको इस दौरान अच्छी कमाई करने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको आपके काम के लिए काफी प्रोत्साहन मिलने की भी संभावना है।
कुंभ राशि: बुधादित्य योग से आपकी किस्मत का ताला खुलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप सट्टा बाजार में धन का निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये समय और भी अधिक अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान नई परियोजनाओं पर काम करने के आपको कई बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए ये अवधि काफी शुभ साबित होने वाली है।
मकर राशि: नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपके संबंध अपने सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण रहेंगे। इस दौरान आपकी टीम के सदस्य आपका पूर्ण समर्थन करते नजर आएंगे। आप अपनी परियोजनाओं को अच्छे से पूरा करने में सफल रह सकते हैं। वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा आपकी सराहना भी की जा सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से मकर राशि वालों के लिए ये समय औसत रूप से फलदायी रहने वाला है।
यह भी पढे़ं: अपने परिवार वालों के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां
Updated on:
14 Mar 2022 01:19 pm
Published on:
14 Mar 2022 12:59 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
