31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 दिनों के लिए वृषभ में बनने जा रहा है ‘बुधादित्य योग’, सूर्य और बुध इन 3 राशि वालों का करेंगे कल्याण!

Sun And Mercury Conjunction: वृषभ राशि में इस योग का निर्माण 15 मई को सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ होने जा रहा है और 15 जून तक ये योग बना रहेगा।

2 min read
Google source verification
sun transit 2022, sun transit may 2022, budhaditiya yog, budh transit 2022, budh rashi parivartan 2022, may 2022, may lucky zodiac,

30 दिनों के लिए वृषभ में बनने जा रहा है 'बुधादित्य योग', सूर्य और बुध इन 3 राशि वालों का करेंगे कल्याण!

ज्योतिष शास्त्र अनुसार बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है। अमूमन ये योग 10 से 15 दिनों तक बना रहता है। लेकिन इस बार ये शुभ योग पूरे 30 दिनों तक बना रहेगा। इस योग के परिणाम स्वरूप कई राशि वालों को प्रसिद्धि, सफलता और धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। वृषभ राशि में इस योग का निर्माण 15 मई को सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ होने जा रहा है और 15 जून तक ये योग बना रहेगा। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए चमत्कारी साबित होगी।

कर्क राशि: इस राशि वालों को हर काम में भरपूर सफलता प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। धन कमाने के साथ-साथ धन का संचय करने में भी सफल रहेंगे। निवेश के लिहाज से भी समय शानदार साबित होगा। इस अवधि में लिए गए फैसलों से भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी ये समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। कई इच्छाएं इस अवधि में पूर्ण होती दिखाई दे रही हैं।

धनु राशि: इस दौरान आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। धन लाभ के अच्छे आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए भी समय शुभ है। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। जो जातक विदेश जाने की इच्छा रखते हैं उनका सपना इस दौरान पूरा हो सकता है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि: इस दौरान आपको जीवन में विकास देखने को मिलेगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। करियर को नई दिशा मिलेगी। मेहनत का उचित फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाग्य में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी।
यह भी पढ़ें: वृषभ राशि में बुध की उल्टी चाल 10 मई से शुरू, जानिए किन राशियों का होगा भाग्योदय!

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader