Mercury Retrograde 2022: ग्रहों में होने वाले बदलाव का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न मोर्चों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब भी कोई ग्रह वक्री होता है यानी अपनी उल्टी चाल चलता है तो इसका असर किसी राशि वालों पर शुभ पड़ता है तो किसी पर अशुभ। 10 मई से बुध ने अपनी उल्टी चाल शुरू कर दी है। बुध वृषभ राशि में 3 जून तक वक्री अवस्था में रहेंगे। वृषभ राशि में बुध के प्रभाव स्वरुप राहु के दोषों में भी कमी आ सकती है। जानिए किन राशियों के लिए बुध का वक्री होना लाभकारी साबित होगा।