6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लक्ष्मी स्वरूप मानी जाती हैं इन 6 नाम की लड़कियां, ससुराल में धन-धान्य के लगा देती हैं अंबार

Name Astrology: इनके शुभ कदम जहां भी पड़ते हैं वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती है। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 10 May 2022, 10:17 AM IST

Name Astrology, astrology, lucky names, name astrology of people, lucky people name, नाम ज्योतिष,

लक्ष्मी स्वरूप मानी जाती हैं इन 6 नाम की लड़कियां, ससुराल में धन-धान्य के लगा देती हैं अंबार

ज्योतिष शास्त्र में कुछ अक्षरों को बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं जिन लोगों का नाम इन अक्षरों से शुरू होता है वो अत्यंत ही भाग्यशाली होते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं 6 ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां लक्ष्मी स्वरूप मानी जाती हैं। इनके शुभ कदम जहां भी पड़ते हैं वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती है। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। जानिए ये किन नाम की लड़कियां हैं।

A अक्षर नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनकी किस्मत काफी तेज मानी जाती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। घर परिवार के लोगों के लिए ये बेहद ही लकी साबित होती हैं। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं।

C अक्षर नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो साहसी और निडर होती हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये अपने लिए तो लकी होती ही हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।

L अक्षर नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किसी को भी पल भर में अपना दीवाना बना देती हैं। इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिस कारण इन्हें लाइफ में आर्थिक तंगी का कभी सामना नहीं करना पड़ता।

N अक्षर नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो भी किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये अत्याधिक मेहनती होती हैं। मां लक्ष्मी इन पर विशेष रूप से मेहरबान रहती हैं।

T अक्षर नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो ईमानदार, भाग्यशाली और मेहनती होती हैं। ये ससुराल पक्ष के लिए लकी मानी जाती हैं। पति के लिए ये साक्षात मां लक्ष्मी होती हैं। इनकी लाइफ में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।

Y अक्षर नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो मेहनत के दम पर लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। इन्हें आजीवन इनकी किस्मत का साथ मिलता है। इनके होने से घर परिवार में हमेशा खुशियों का माहौल बना रहता है। धन के मामले में ये बेहद लकी मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: फिर से शनि साढ़े साती की चपेट में आ जाएंगे इस राशि के जातक, 6 महीने तक इन पर रहेगी शनि की क्रूर दृष्टि

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)