
Budhwar Ke Upay/ Wedneday Remedies: ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का दिन सबसे पहले गणेश भगवान को समर्पित माना गया है। इसके साथ ही लाल किताब के मुताबिक इस दिन को मां दुर्गा को समर्पित दिन भी माना गया है। वहीं बुधवार को बुध देवता का दिन भी माना गया है। इस दिन का नाम बुध ग्रह के नाम पर ही पड़ा है। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह शुभ स्थिति में नहीं है, कमजोर है या फिर नीच का है, तो उसे इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय जरूर आजमाने चाहिएं। इन उपायों से कुंडली में मौजूद कमजोर बुध ग्रह की स्थिति सुधरती है। उससे मिलने वाले अशुभ प्रभाव कम होते हैं। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें बुधवार को करने से न केवल बुध मजबूत होगा। बल्कि कॅरियर से लेकर बिजनेस तक में फायदे के अवसर बनेंगे।
बुधवार के दिन जरूर करें ये उपाय
- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुधवार के दिन मां दुर्गा का ध्यान करते हुए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में किसी तरह का अनिष्ट नहीं होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
- माना जाता है कि बुधवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से उस पाठ का पुण्यफल एक लाख पाठ के बराबर होता है।
- बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करना भी लाभकारी माना जाता है।
- माना जाता है कि हरी दाल का दान और सेवन करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और भगवान गणेश के साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
- बुधवार के दिन शिवलिंग पर भी हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं।
- आर्थिक समस्याओं या कर्ज परेशान हैं तो, हर बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में प्रगति मिलती है।
- इस पाठ को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आने लगती है। विघ्न दूर हो जाते हैं। ध्यान रखें कि ऋणहर्ता गणेश स्रोत का पाठ करने के बाद गणेश जी की आरती जरूर करें।
- हर बुधवार को गणेश जी को शमी पत्ता और दुर्वा अर्पित करना चाहिए। अगर शमी के पत्ते नहीं मिल रहे हैं, तो दूर्वा अर्पित कर सकते हैं। दूर्वा चढ़ाने से पहले ध्यान रखें कि 21 दूर्वा की एक गांठ बनाई जाती है और इस तरह 21 दूर्वा की गांठें गणेश जी के मस्तक पर चढ़ाई जाती हैं।
- माना जाता है कि दूर्वा अर्पित करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।
- बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक का साग जरूर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद और ग्रह दोष पीड़ा भी दूर होती है।
- लेकिन ध्यान रखें कि गाय को घास और हरा पालक आप कम से कम तीन महीने तक अवश्य खिलाएं, इसके बाद ही आपको इसका फल मिलना शुरू होगा।
- माना जाता है कि गाय को इन चीजों को खिलाने से जीवन के सभी कष्ट दूर होने लगते हैं।
- बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। बुध के इन मंत्रों का जप करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है।
- बुध के मंत्र से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत भी होती हैं और बिजनेस के साथ ही कॅरियर में तरक्की के योग बनना शुरू हो जाते हैं।
- यहां ध्यान रखें कि बुध मंत्र का जाप 14 बार ही किया जाता है।
यह है बीज मंत्र - ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:!
ऊं बुं बुधाय नम: या फिर ऊं ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नम:!
ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:
प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम। सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम।।
- बुधवार के दिन बहन और भांजी को गिफ्ट देने से भी लाभ मिलता है।
- यदि बहन बड़ी है तो, सबसे पहले उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें और फिर गिफ्ट दें।
- माना जाता है कि ऐसा करने से व्यापार, शिक्षा और संचार में उन्नति होती है और कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही रिश्तों में भी मजबूती आती है।
Updated on:
07 Mar 2023 05:02 pm
Published on:
07 Mar 2023 05:01 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
