6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2025 तक शनि इन 5 राशि वालों को कर सकते हैं परेशान, जानें बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

Shani Gochar In Kumbh Rashi: शनि के कुंभ राशि में गोचर करने की अवधि 5 राशि वालों को विशेष रूप से प्रभावित करेगी।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani in kumbh rashi, shani sade sati 2022, shani dhaiya 2022, shani ke upay, shani remedies,

2025 तक शनि इन 5 राशि वालों को कर सकते हैं परेशान, जानें बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

Shani Dev: शनि अपनी दशा के दौरान व्यक्ति को उसके कर्मों का ही फल देते हैं। जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है उसे अच्छे परिणाम मिलते हैं जो बुरे कर्म करता है उसे बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं। हाल ही में 29 अप्रैल को शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था। इस राशि में शनि 29 मार्च 2025 तक विराजित रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनि के कुंभ राशि में गोचर करने की अवधि 5 राशि वालों को विशेष रूप से प्रभावित करेगी।

इस अवधि में इन 3 राशियों पर रहेगी शनि साढ़े साती: 29 अप्रैल 2022 से लेकर 29 मार्च 2025 तक मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। जिसमें मकर वालों पर इसका आखिरी चरण, कुंभ वालों पर दूसरा तो मीन वालों पर पहला चरण रहेगा। बता दें शनि साढ़े साती के कुल 3 चरण होते हैं। जिसमें हर एक चरण की अवधि ढाई साल की होती है। शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण दूसरा चरण माना जाता है। क्योंकि इस दौरान शनि साढ़े साती अपनी चरण सीमा पर होती है।

इन 2 राशियों पर रहेगी शनि ढैय्या: इस अवधि में कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या रहेगी। शनि ढैय्या का भी प्रभाव शनि साढ़े साती की तरह ही पड़ता है। लेकिन इसकी अवधि सिर्फ ढाई साल की ही होती है। शनि ढैय्या के दौरान शनि व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्ट पहुंचाते हैं। लेकिन जिनकी कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में होते हैं उन लोगों को इस दौरान खूब लाभ भी मिलता है।

शनि के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय: इस दौरान शनि देव के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा भी जरूर करें। कहते हैं शनि देव हनुमान जी के भक्तों को परेशान नहीं करते हैं। ऐसे में मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। शनिवार के दिन शनि देव की प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। उन्हें काले वस्त्र अर्पित करें। शनि से संबंधित चीजों का दान करें। हर शनिवार छाया दान जरूर करें।
यह भी पढ़ें: Vidur Niti: बेहद सौभाग्यशाली माने जाते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 5 चीजें

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)