18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेवर दे दो, वरना जान से जाओगे… पिस्टल की नोक पर ज्वेलरी कारोबारी से लाखों की लूट, लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा

Crime News: बिलासपुर जिले में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
क्राइम (फोटो सोर्स- Dreamstime)

क्राइम (फोटो सोर्स- Dreamstime)

Crime News: बिलासपुर जिले में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

ज्वेलरी कारोबारी संतोष तिवारी राजकिशोर नगर चौक स्थित ‘मां महालक्ष्मी’ ज्वेलरी शॉप बंद कर मेहरून रंग की रेनॉल्ट कार से घर लौट रहे थे। सक्ती चौक से बीएसएनएल ऑफिस के बीच सुनसान इलाके में एक कार और पैशन प्रो बाइक सवार 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार जबरन रुकवा दी।

आरोप है कि बदमाशों ने दरवाजा खोलने का दबाव बनाया और बाहर निकलते ही पिस्टल तानकर "जेवर दे दो, नहीं तो जान से जाओगे" की धमकी दी। कारोबारी ने साहस दिखाते हुए विरोध किया, जिससे छीना-छपटी शुरू हो गई। इस दौरान एक बदमाश ने पिस्टल के बट और हथौड़े से उनके सिर पर वार कर दिया।

घायल होने के बावजूद हमलावर कार में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। भागते समय वे अपनी कार (सीजी 10 बीजे 8147) और बाइक (सीजी 10 पी 0331) मौके पर छोड़ गए। घायल संतोष तिवारी किसी तरह थाने पहुंचे। सरकंडा पुलिस ने नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि संतोष तिवारी पहले पुलिस विभाग में कार्यरत रह चुके हैं और बाद में नौकरी छोड़कर ज्वेलरी व्यवसाय में आए थे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हवाई फायरिंग की चर्चा

पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान हमलावरों द्वारा हवाई फायर भी किया गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटनास्थल से पिस्टल की मैगजीन व कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग