18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अविवाहित हूं बोल कर अकेले छोड़ दिया मुझे… जीजीयू कैंपस के कर्मचारी पर दूसरी शादी की तैयारी का आरोप, पत्नी बोली- 50 लाख देकर दिलाई नौकरी

Crime News: बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर पिछले एक सप्ताह से पारिवारिक विवाद का केंद्र बना हुआ है। बिहार के पटना की रहने वाली सुप्रिया देवी अपने दो बच्चों के साथ न्याय की मांग कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
पत्नी बोली- अविवाहित बताकर किया धोखा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

पत्नी बोली- अविवाहित बताकर किया धोखा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर पिछले एक सप्ताह से पारिवारिक विवाद का केंद्र बना हुआ है। बिहार के पटना की रहने वाली सुप्रिया देवी अपने दो बच्चों के साथ न्याय की मांग कर रही है। महिला का आरोप है कि उसके पति राज ब्रदर्स और देवर जितेंद्र विश्वविद्यालय में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं, लेकिन अब उसे पत्नी मानने से इंकार कर रहे हैं और दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं।

सुप्रिया का कहना है कि 2018 में दोनों ने मंदिर में विवाह किया था। 2023 में दोनों की नौकरी लगवाने के लिए उसने अपनी जमीन बेचकर करीब 50 लाख रुपए दिए। नौकरी मिलने के बाद पति ने खुद को अविवाहित बताकर सरकारी आवास ले लिया और पत्नी-बच्चों को किराए के मकान में छोड़ दिया।

ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

पति से विवाद के बाद पीड़ित महिला सुप्रिया देवी ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। सुप्रिया का कहना है कि 1 जनवरी 2026 को पति राज उसे सरकारी आवास में बुलाकर ले गया। 7 जनवरी को सास मंजू देवी के बिलासपुर आने के बाद विवाद बढ़ा और उसे राशन तक देने से मना कर दिया गया। 14 जनवरी को उसने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। 16 फरवरी को प्रशासन ने आवास खाली करा दिया। इसके बाद वह बच्चों सहित थाना, कलेक्टर कार्यालय, महिला थाना और कुलपति कार्यालय के चक्कर लगा रही है।