9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्क में प्रवेश कर सूर्य देव अपने शत्रु शनि के साथ बनाएंगे “समसप्तक योग”, 3 राशियों के लिए भारी समय

कर्क संक्रांति से सूर्य देव अपनी दक्षिण यात्रा शुरू करते हैं। इस संक्रांति को श्रावण संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान सूर्य शनि के सात समसप्तक योग बनाएंगे।

2 min read
Google source verification
surya rashi parivartan, sun transit july 2022, sun transit cancer 2022, surya gochar july 2022, surya gochar kark 2022, सूर्य राशि परिवर्तन 2022

कर्क में प्रवेश कर सूर्य देव अपने शत्रु शनि के साथ बनाएंगे “समसप्तक योग”, 3 राशियों के लिए भारी समय

Sun Transit July 2022: सूर्य को समस्त ग्रहों का राजा माना जाता है। धार्मिक और ज्योतिष दोनों नजरिए से इस ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। 16 जुलाई को रात 10 बजकर 50 मिनट पर सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन कर्क संक्रांति भी मनाई जाएगी। कर्क संक्रांति से सूर्य देव अपनी दक्षिण यात्रा शुरू करते हैं। इस संक्रांति को श्रावण संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान सूर्य शनि के सात समसप्तक योग बनाएंगे।

16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करते हुए अपने शत्रु शनि के साथ समसप्तक योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो जब भी कोई दो ग्रह एक-दूसरे से सप्तम स्थान में होते हैं, तो उन ग्रहों के बीच समसप्तक योग का निर्माण होता है। शनि 12 जुलाई की सुबह अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करेंगे और सूर्य देव 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस समसप्तक योग का कई राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। कई राशि वालों को इस योग के कारण शारीरिक व मानसिक कष्ट होने की संभावना है।

राशियों पर इस योग का प्रभाव:
-इस दौरान विशेष तौर पर धनु, मकर और मीन जातकों को सावधान रहना होगा। इन राशियों के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अड़चन आ सकती है। धन हानि के आसार हैं। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे।

-मेष, वृषभ, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये योग सामान्य से बेहतर फल देने वाला साबित होगा। नौकरी में कुछ तरक्की हो सकती है। कार्यस्थल में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: नारियल के ये उपाय बिजनेस से लेकर वैवाहिक जीवन तक की परेशानियां कर सकते हैं दूर

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग